Home Sports मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी रहा UNSOLD, IPL 2023 में अपनी ही टीम के खिलाड़ी से की थी लड़ाई

मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी रहा UNSOLD, IPL 2023 में अपनी ही टीम के खिलाड़ी से की थी लड़ाई

0
मुंबई इंडियंस का यह खिलाड़ी रहा UNSOLD, IPL 2023 में अपनी ही टीम के खिलाड़ी से की थी लड़ाई

[ad_1]

IPL Auction- India TV Hindi

Image Source : TWITTER
आईपीएल 2023 मुंबई इंडियंस का मैच

IPL 2024 के लिए भारत से हजारों किलोमीटर दूर दुबई में ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है। जहां खिलाड़ियों पर लाखों-करोड़ों की बोली लगाई जा रही है। इसी बीच मुंबई इंडियंस के लिए पिछले सीजन खेल चुका एक खिलाड़ी को इस साल ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऋतिक शौकीन हैं। ऋतिक शौकीन के लिए यह आईपीएल ऑक्शन उनके हित में नहीं रहा। जहां उन्हें सभी आईपीएल टीमों ने पूरी तरह से इग्नोर कर दिया है। ऋतिक शौकीन ने आईपीएल के पिछले सीजन खराब प्रदर्शन भी किया था।

IPL 2023 में किया था खराब प्रदर्शन

ऋतिक शौकीन आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन में सिर्फ 20 लाख की बेस प्राइस पर उप्लब्ध थे, फिर भी किसी टीम को उनमें कोई इंट्रेस्ट नहीं रहा। ऋतिक शौकीन को आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का मौका मिला था। उन्हें उस साल टीम ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। साल 2023 में भी वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। ऋतिक शौकीन ने आईपीएल में अभी तक 13 मैचों में सिर्फ 5 ही विकेट हासिल किए। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने उन्हें इस साल के ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। लेकिन उन्हें इस बार कोई खरीदार नहीं मिल सका।

आईपीएल 2023 में की थी लड़ाई

आईपीएल 2023 में ऋतिक शौकीन ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अपनी रणजी टीम के एक खिलाड़ी से लड़ाई की थी। उन्होंने कोलकाता के कप्तान नितीश राणा से लड़ाई की थी। नितीश राणा और ऋतिक शौकीन दोनों ही घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल के अलावा भी वह कई बार दूसरे टीमों के खिलाड़ियों ने बहस करते नजर आए हैं। शायद यह भी एक कारण हो सकता है कि टीमों ने उनमें कोई इंट्रेस्ट नहीं दिखाया।

यह भी पढ़ें

IPL 2024 Auction Live

उमेश यादव और शिवम मावी की खुली किस्मत, इन टीमों ने बहाया पानी की तरह पैसा

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link