
[ad_1]
UP Top News Today 23 December: किसान नेता पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की आज 121 वीं जयंती है। इस मौके पर यूपी में आज किसान सम्मान दिवस मनाया गया। एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने अग्रणी किसानों को 1 लाख की धनराशि देकर सम्मानित किया। सीएम योगी ने किसान मित्र AI ऐप का किया अनावरण। उन्होंने कहा कि किसान मित्र AI ऐप से किसान कृषि से जुड़ी सभी जानकारी हासिल कर सकेंगे। किसान सम्मान दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों के हितों में कई ऐतिहासिक काम किए।
उधर, सपा नेता आजम खान को कड़ी सुरक्षा के बीच रामपुर कोर्ट ले जाया गया है। उन्हे पड़ोसी के साथ मारपीट, रंगदारी, फर्जी दस्तावेज बनवाने के आरोप मे एमपी-एमएलए कोर्ट मे चल रही सुनवाई में
पेश किया जाना है। आजम खान को सुबह नौ बजे सीतापुर जेल से निकाला गया। उनके साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की टीम भी गई है। जेल से निकलते वक्त काले चश्मे और अलीगढ़ी टोपी में वो मुस्करा रहे थे। पुलिस वाहन से उन्होंने मीडिया कर्मियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मीडिया कर्मियों ने बात करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें हटा दिया।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
किसान दिवस पर CM योगी ने शुरू की किसान मित्र AI ऐप, कहा- गांव ही है असली भारत
सीएम योगी ने किसानों को मिले लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि फसलों की लागत का डेढ़ गुना मूल्य मुहैया कराया जा रहा है। आज किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि दी जा रही है। यूपी में 2 करोड़ 61 लाख किसानों के खाते में 60 हजार करोड़ की राशि भेजी गई। गन्ना किसानों को पिछले साढ़े 6 वर्षों में 2 लाख 25 हजार करोड़ की राशि भेजवा चुके है। आज ईमानदारी के साथ की गई खेती घाटे का सौदा नही है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी कई कदम उठाए गए है। श्रीअन्नं मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स वर्ष मनाया जा रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: किसान दिवस पर CM योगी ने शुरू की किसान मित्र AI ऐप
‘फिर मोदी ही..’ चुनाव के लिए रंग जमाने में जुटे निरहुआ, लांच किया गाना
चंद महीनों बाद होने वाले लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में पार्टी के सांसद भी अपने-अपने ढंग से माहौल बनाने में जुट गए हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ से सांसद और भोजपुरी फिल्म स्टॉर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक नया गाना लांच कर दिया है। इसमें उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गाकर बताया है। निरहुआ ने यूट्यूब पर ’24 में मोदी ही आएंगे…’ गाने को लांच किया है। इस गाने को लिखा है मृत्युंजय कुमार ने।
पूरी खबर पढ़ें: ‘फिर मोदी ही..’ चुनाव के लिए रंग जमाने में जुटे निरहुआ, लांच किया गाना
किसान दिवस महासम्मेलन: CM योगी करेंगे चौ चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बिलारी में देश के पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह की 51 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वह बरेली हवाई अड्डे पर उतरकर हेलीकाप्टर से दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे बिलारी की ग्राम पंचायत ढकिया नरू आयोजन स्थल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजकों ने ताकत झोंक दी है। जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
किसान दिवस महासम्मेलन: CM योगी करेंगे चौ चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण
UP में बढ़ती ठंड के बीच इस दिन से बंद होंगे स्कूल, 15 दिन की छुट्टी
यूपी में रविवार से घने कोहरे की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ तापमान में भी गिरावट की संभावना है। इस बीच स्कूलों में 31 दिसम्बर से शीतावकाश शुरू हो रहे हैं। परिषदीय स्कूलों में 30 दिसम्बर को पढ़ाकर 31 दिसम्बर से 14 जनवरी 2024 तक छुट्टी रहेगी। वैसे आईसीएसई बोर्ड के कई निजी स्कूलों में क्रिसमस के मद्देनज़र अभी से छुट्टियां हो गई हैं।
बढ़ती ठंड के बीच इस दिन से बंद होंगे स्कूल, 15 दिन की छुट्टी
[ad_2]
Source link