[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
राज्य सरकार स्वच्छ भारत मिशन और अमृत-02 में शहरी क्षेत्रों में 2225.35 करोड़ रुपये से काम कराए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन में 242.65 करोड़ और अमृत में 1982.70 करोड़ रुपये से काम कराए जाएंगे। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में शनिवार को 12वीं राज्य स्तरीय उच्चाधिकारी समिति (एसएचपीएससी) की बैठक में यह फैसला हुआ।
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) में बदायूं, मिर्जापुर, संभल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्लांट लगाए जाएंगे। इस पर 37 करोड़ 1 लाख 75 हजार रुपये खर्च होंगे। नगर पालिका परिषद बदायूं में 55 टीपीडी (टन रोजाना), मिर्जापुर में 100 टीपीडी और संभल में 75 टीपीडी का प्लांट लगाया जाएगा। इसके लगने के बाद कूड़े के निस्तारण में तेजी आएगी।
खोड़ा-मकनपुर (गाजियाबाद) में 14110.86 लाख रुपये, पिलखुआ (हापुड़) में 1749.72 रुपये, छिबरामऊ (कन्नौज) में 2434.57 रुपये और शमसाबाद (फर्रुखाबाद) में 2262.74 की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसमें 50 प्रतिशत हिस्सेदारी केंद्र, 33 प्रतिशत राज्य सरकार और 17 प्रतिशत शेयर संबंधित निकाय को देना होगा। इसके अलावा सात निकायों के सिटी सैनिटेशन एक्शन प्लान (3बी) के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
घर बैठे ऑनलाइन ले सकेंगे 100 रुपये तक के स्टांप, लोगों को दौड़भाग से राहत देने की तैयारी
अमृत 2.0 के तहत बैठक में ट्रेंच-3 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। इसमें केंद्र से 1230.70 करोड़ और ट्रेच-1 व ट्रेच-2 में स्वीकृत 134 निविदाओं में हुई बचत धनराशि 752.00 करोड़ रुपये को शामिल करते हुए केंद्रांश 1982.70 करोड़ रुपये से कराए जाएंगे। इससे बुंदेलखंड के झांसी, बांदा, जालौन, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और सोनभद्र, चंदौली व मिर्जापुर में जलापूर्ति की सुविधा दी जाएगी। इससे 10 जिलों के 46 निकायों में यह सुविधा मिलेगी। इसमें 3.13 लाख पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे 15.7 लाख को फायदा होगा।
इसके अलावा ट्रेंच-3 में आकांक्षी जिलों में जलापूर्ति की परियोजनाएं शामिल की गई हैं। इससे आठ आकांक्षी जिलों के बचे 20 निकायों में 1.6 लाख कनेक्शन दिए जाएंगे, जिससे 8.0 लाख को फायदा होगा। इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर, बलिया और गाजियाबाद में अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं ली गई हैं। इसमें 1.37 लाख पानी का कनेक्शन और 4000 सीवरेज कनेक्शन दिए जाएंगे। ट्रेंच-3 में जलापूर्ति परियोजनाओं में जिला मुख्यालय को शामिल किया गया है। नगर निगम व अयोध्या को ट्रेंच-3 की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं में संतृप्त किया जा रहा है। शेष में 11 नगर निगम लिए जाएंगे। इसमें 4.94 लाख पानी के कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए 9397 करोड़ कैपेक्स और 2497 करोड़ की जरूरी होगी। नगर निगम क्षेत्र के चार-चार पार्क जिनकी कीमत 38.66 करोड़ है।
[ad_2]
Source link