Home National जहाजों पर हुए हमले पर भड़के राजनाथ सिंह, दे डाली बड़ी चेतावनी

जहाजों पर हुए हमले पर भड़के राजनाथ सिंह, दे डाली बड़ी चेतावनी

0
जहाजों पर हुए हमले पर भड़के राजनाथ सिंह, दे डाली बड़ी चेतावनी

[ad_1]

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।- India TV Hindi

Image Source : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।

इजरायल और फिलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष के बीच भारत के पश्चिमी तट के पास जहाज एमवी केम प्लूटो पर ड्रोन हमले के बाद से भारत के कड़े रुख का इंतजार किया जा रहा था। इसके ठीक बाद लाल सागर में भारतीय झंडा लगे जहाज एमवी साईबाबा को भी निशाना बनाया गया था। अब भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जहाजों पर हुए हमलों पर कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने इस हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। 

कुछ ताकतों में ईर्ष्या और नफरत भर गई है- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को मुंबई में INS इम्फाल के कमीशनिंग समारोह में पहुंचे थे। यहां उन्होंने जहाजों पर हुए हमले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि- आजकल समुद्र में उथल-पुथल थोड़ी बढ़ गई है। भारत की बढ़ती आर्थिक और सामरिक शक्ति ने कुछ ताकतों में ईर्ष्या और नफरत भर दी है। भारत सरकार ने हाल ही में अरब सागर में ‘एमवी केम प्लूटो’ पर ड्रोन हमला और कुछ दिन पहले लाल सागर में ‘एमवी साईं बाबा’ पर हमला बेहद गंभीर है। भारतीय नौसेना ने समुद्र की निगरानी बढ़ा दी है। जिसने भी यह हमला किया है हम उन्हें समुद्र तल से भी ढूंढ निकालेंगे और कड़ी कार्रवाई करेंगे।

ईरान पर लगा आरोप

शनिवार को पोरबंदर से लगभग 217 समुद्री मील की दूरी पर 21 भारतीय चालक दल के सदस्यों वाले कमर्शियल जहाज एमवी केम प्लूटो पर एक ड्रोन हमला किया गया था। नौसेना ने जहाज एमवी केम प्लूटो के मुंबई बंदरगाह पहुंचने के बाद उसका शुरुआती निरीक्षण किया है और ड्रोन हमले की पुष्टि की है। इससे पहले अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने कहा था कि एमवी केम प्लूटो ईरान की ओर से छोड़े गए ड्रोन हमले की चपेट में आया था। हालांकि, ईरान ने इस आरोप को निराधार बताया है। 

नौसेना ने बढ़ाई चौकसी

एमवी केम प्लूटो के बाद लाल सागर में भारतीय झंडा लगे जहाज एमवी साईबाबा पर भीषण ड्रोन हमला किया गया है। अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, ये जहाज यमन के हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमलों की चपेट में आया है। इस बीच भारतीय नौसेना ने भी समुद्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और जहाजों की सुरक्षा के लिए अरब सागर में तीन युद्धपोत को तैनात कर दिया है। 

ये भी पढ़ें- नौसेना में शामिल हुआ ‘INS इंफाल’, ताकत जानकर घबराएंगे चीन-पाकिस्तान

ये भी पढ़ें- RBI को मिली धमकी, 11 जगहों पर बम रखने का दावा, गवर्नर दास और वित्त मंत्री सीतारमण के इस्तीफे की मांग

Latest India News



[ad_2]

Source link