Home Education & Jobs हर महीने मिलेगी 2 लाख 10 हजार रुपये की सैलरी, इस यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती

हर महीने मिलेगी 2 लाख 10 हजार रुपये की सैलरी, इस यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती

0
हर महीने मिलेगी 2 लाख 10 हजार रुपये की सैलरी, इस यूनिवर्सिटी में निकली भर्ती

[ad_1]

अगर आप हर महीने रुपये की सैलरी चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए शानदार मौका लेकर आए हैं। मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ने उत्तराखंड के हरिद्वार मेंगुरुकुल कांगड़ी (मानित विश्वविद्यालय) में वाइस चांसलर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और एलिजिबल उम्मीदवार जिनकी आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं है, वे 30 जनवरी 2024 शाम ​​5 बजे तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी जानकारी।

जो उम्मीदवार वाइस चांसलर के पद पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर न्यूनतम 10 साल का अनुभव  होना अनिवार्य है। पद के लिए एलिजिबल होने के लिए उम्मीदवार को आर्य समाज, गुरुकुल शिक्षा प्रणाली और वैदिक कल्चर के सिद्धांतों के बारे में पता होना चाहिए। वहीं  जिन उम्मीदवार का चयन वाइस चांसलर के पदों पर किया जाएगा, उन्हें प्रति महीने 2,10,000 रुपये सैलरी प्रति महीने और 11,250 रुपये अलाउंस दिया जाएगा।

– भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक

ऐसे होगा वाइस चांसलर का चयन

वाइस चांसलर पद के लिए नियुक्ति सर्च कम सिलेक्शन कमेटी पैनल के माध्यम से की जाएगी। जिसके बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर सर्च कम सिलेक्शन कमेटी के साथ बातचीत करने और संस्थान के लिए अपने नजरिया पेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

ऐसे करना है आवेदन

जो उम्मीदवार आवेदन करेंगे उन्हें बता दें, आवेदन फॉर्म मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट education.gov.in और gkv.ac.in पर  उपलब्ध है।  यहां से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा और उसे काफी ध्यान से भरना होगा। जिसके बाद आवेदन फॉर्म को भरकर नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा।

पता- अवर सचिव (आईसीआर), उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, कमरा नंबर 519- सी, सी विंग शास्त्री भवन, नई दिल्ली 110001

ऐसे सर्च करें आवेदन फॉर्म

सबसे पहले उम्मीदवार को मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की आधिकारिक वेबसाइट education.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद यहां आपको “advertisement” सेक्शन में जाना होगा, यहां आपको ” appointment of vice chancellor at Gurukula Kangri in Haridwar, Uttarakhand” लिंक पर क्लिक करना होगा। आवेदन फॉर्म आपके सामने होगा।

– डायरेक्ट आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

 

[ad_2]

Source link