Home Life Style जनवरी 2024 में 3 बड़े ग्रहों का गोचर, 5 राशिवालों को दिलाएगा धन-दौलत और शोहरत

जनवरी 2024 में 3 बड़े ग्रहों का गोचर, 5 राशिवालों को दिलाएगा धन-दौलत और शोहरत

0
जनवरी 2024 में 3 बड़े ग्रहों का गोचर, 5 राशिवालों को दिलाएगा धन-दौलत और शोहरत

[ad_1]

हाइलाइट्स

बुध ग्रह 7 जनवरी को रात 09 बजकर 32 मिनट से धनु राशि में गोचर करेगा.
सूर्य देव 15 जनवरी को 02:54 एएम पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे.
शुक्र 18 जनवरी को रात 09 बजकर 05 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेगा.

नए साल 2024 के पहले माह जनवरी में 3 बड़े ग्रहों बुध, सूर्य और शुक्र का गोचर होने वाला है. इन तीन बड़े ग्रहों के गोचर करने से 5 राशिवालों की किस्मत चमक सकती है. उनको धन-दौलत और शोहरत मिल सकती है. सुख और सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी बताते हैं कि बुध ग्रह 7 जनवरी को रात 09 बजकर 32 मिनट से धनु राशि में गोचर करेगा. सूर्य की पहले से ही मौजूदगी के कारण धनु में बुधादित्य योग बनेगा. वहीं ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जनवरी को 02:54 एएम पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे. उसके बाद से बुधादित्य योग खत्म हो जाएगा. भौतिक सुख और सुविधाओं का कारक ग्रह शुक्र 18 जनवरी को रात 09 बजकर 05 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेगा. आइए जानते हैं कि जनवरी 2024 में बुध, सूर्य और शुक्र के गोचर से किन 5 राशिवालों की किस्मत चमक सकती है?

ग्रह गोचर जनवरी 2024: ये 5 राशिवाले होंगे मालामाल!

मेष: नए साल की शुरूआत में बुध, सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन मेष राशि के लोगों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है. इस माह में धन का निवेश आपके लिए फायदेमंद होगा. जो शुभ कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी. इस दौरान आपके धन-दौलत में वृद्धि होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आपका सामाजिक प्रभाव बढ़ेगा. करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा लोग आमदनी के नए स्रोत बनाने में सफल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: नए साल की पहली सोमवती अमावस्या कब है? वर्ष में 3 बार आएगा यह शुभ अवसर, देखें पूरी लिस्ट

वृष: आपके लिए जनवरी में ग्रहों का गोचर धन लाभ के साथ ही नई गाड़ी और भवन का सुख प्रदान करने वाला हो सकता है. लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, वहीं शादीशुदा लोगों का जीवन भी आनंददायक रहेगा. जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनको कोई पार्टनर मिल सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि का लाभ प्राप्त हो सकता है. बिजनेस से जुड़े लोगों को निवेश का प्रस्ताव मिल सकता है, जिससे काम का विस्तार होगा. मुनाफा भी बढ़ेगा.

कन्या: जनवरी माह में आपकी राशि के लोगों पर बुध और शुक्र की कृपा रह सकती है क्योंकि आपकी आमदनी में इजाफा होने के संकेत हैं. धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, आप सामाजिक कार्यों में भी शामिल होंगे. नौकरीपेशा लोगों से बॉस खुश रहेंगे. आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. यदि आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो समय अनुकूल रहेगा. कार्य में सफल होने की संभावना अधिक रहेगी.

ये भी पढ़ें: नए साल में कब है महाशिवरात्रि? जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त, देखें नववर्ष का शिवरात्रि कैलेंडर

वृश्चिक: जनवरी 2024 में 3 बड़े ग्रहों बुध, सूर्य और शुक्र के राशि परिवर्तन के कारण आपके जीवन में धन की कमी नहीं होगी. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी क्योंकि एक से अधिक स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है. इस दौरान निवेश से भविष्य में अच्छा लाभ हो सकता है. करियर में आपको आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा.

मकर: जनवरी में आपका विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है. इन 3 बड़े ग्रहों की अनुकूलता के कारण कार्यों में सफलता मिलेगी. लेकिन आपको लापरवाही से बचना होगा. नवविवाहित लोगों के लिए संतान प्राप्ति का योग बन रहा है. दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी. अटके हुए काम पूर होंगे. आप पहले से अधिक धन बचत कर पाने में सफल होंगे.

Tags: Astrology, Horoscope, Predictions

[ad_2]

Source link