Home Life Style Budh Gochar 2023: कल बुध देव वृश्चिक राशि में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों की बदल जाएगी जिंदगी!

Budh Gochar 2023: कल बुध देव वृश्चिक राशि में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों की बदल जाएगी जिंदगी!

0
Budh Gochar 2023: कल बुध देव वृश्चिक राशि में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों की बदल जाएगी जिंदगी!

[ad_1]

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या: साल 2023 का आखिरी माह चल रहा है. ज्योतिष गणना के मुताबिक साल का आखिरी माह को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस महीने ग्रहों के राजकुमार बुद्ध गोचर करने जा रहे हैं. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण होता है. सभी राशि के जातक पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक 28 दिसंबर को ग्रहण के राजकुमार बुध अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. बुध के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. लेकिन आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे कि बुध के राशि परिवर्तन करने से किस राशि के जातक को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे तो चलिए जानते हैं.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि साल 2023 का आखिरी माह ज्योतिष गणना के मुताबिक बहुत महत्वपूर्ण है. इस महीने ग्रहों के राजकुमार बुद्ध अपना राशि परिवर्तन करेंगे. बुध ग्रह गोचर 28 दिसंबर को वृश्चिक राशि में होगा जिसका प्रभाव सभी देश दुनिया समेत 12 राशियों पर पड़ेगा. किसी राशि पर सकारात्मक तो किसी राशि पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातक के लिए बुध का गोचर बहुत शुभ माना जाता है. जीवन में चल रही तमाम परेशानियों पर विराम होगा. नौकरी में सफलता के योग्य बनेंगे, दोस्तों का साथ मिलेगा, दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी, किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा, व्यापार में वृद्धि होगी.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक के लिए बुध का राशि परिवर्तन बहुत शुभकारी माना जा रहा है. व्यापारियों के लिए बेहद शुभ समय रहेगा, घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा, लंबे समय से बीमार चल रहे जातकों को बीमारी से मुक्ति मिलेगी. नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए नए ऑफर मिलेंगे.

कन्या राशि: कन्या राशि के जातक के लिए परिवार और दोस्तों के संग संबंध मजबूत होंगे जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा करियर में सफलता मिलेगी. व्यापार में वृद्धि होगी. माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से धन संबंधित सभी परेशानियां दूर होगी.

नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र द्वारा आधारित है न्यूज़ 18 किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता.

Tags: Ayodhya News, Local18, Uttar pradesh news, Zodiac Signs

[ad_2]

Source link