[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
INCET Recruitment 2023: इंडियन नेवी में आईएनसीईटी 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज, 31 दिसंबर 2023 से समाप्त हो रही है। इंडियन नेवी की इस भर्ती में जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हों वे ज्वॉइन इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इंडियन नेवी की इस भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर 2023 को शुरू हुए थे।
इंडियन नेवी के इस भर्ती अभियान में कुल 910 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इन रिक्तियों में चार्जमैन, सीनियर ड्राफ्टमैन और ट्रेड्समैन मेट के पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।
Direct link to apply for INCET 2023
आईएनसीईटी 2023 भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन :
– अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे आसान स्टेप्स में आवेदन कर सकते हैं।
– इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
– होम पेज पर दिख रहे लिंक Join Navy लिंक पर क्लिक करें।
– अब अपने कम्प्यूटर का कर्सर आईएनसीईटी 01/2023 के लिंक पर ले जाकर क्लिक करें।
– आवेदन की शर्तें पढ़ें और अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
– रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपना आवेदन फॉर्म भरें।
– आवेदन शुल्क जमा कराएं और सब्मिट बटन दबाएं।
– अब आवेदन की हार्ड कॉपी प्रिंटआउट कराकर अपने पास रख लें।
आईएनसीईटी 2023 भर्ती में अभ्यर्थियों को जरूरी शुल्क 295 रुपए जमा कराना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन मोड से नेट बैंकिंग या डेबिट कार्ड या यूपीआई पेमेंट मोर्ड से करा सकते हें। एससी, एसटी, दिव्यांग व महिला अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस भर्ती की अधिक जानकरी के लिए इंडियन नेवी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
[ad_2]
Source link