[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
वियरेबल मार्केट में भारतीय टेक ब्रैंड Fire-Boltt के पास बड़ा यूजरबेस है और अब कंपनी पहली बार Wristphone लेकर आ रही है। यानी कि यह स्मार्टवॉच के मुकाबले अपग्रेड होगा और इस फोन को कलाई में पहना जा सकेगा। इस नए डिवाइस का लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर दिखा है।
सामने आया है कि नए वियरेबल फोन को Flipkart से खरीदा जा सकेगा और इसका डिजाइन भी फ्लिपकार्ट पर ही दिखा है। इसमें चौकोर डिस्प्ले कर्व्ड एजेस और राउंडेड कॉनर्स के साथ दिया गया है। साथ ही इसमें FireOS दिया जाएगा। एंड्रॉयड के बजाय FireOS पर काम करने के चलते इसकी कीमत भी कम हो सकती है।
boAt लाया गजब की स्मार्टवॉच, जब चाहें पूरी तरह बदल जाएगा डिजाइन; इतनी है कीमत
ऐपल वॉच से मिलता-जुलता डिजाइन
नए Fire-Boltt Wristphone का डिजाइन काफी हद तक ऐपल वॉच जैसा दिख रहा है और स्क्रीन के चारों ओर मेटल केसिंग नजर आ रही है। इसके अलावा साइड में एक बटन और रोटेटिंग क्राउन भी दिया गया है। कयास लग रहे हैं कि इसके फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए स्मार्टवॉच की तरह फोन से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मिल सकता है दमदार e-SIM का सपोर्ट
संभव है कि इसमें e-SIM कंपैटिबिलिटी दी जाए, जिस वजह से कंपनी इसे Wristphone कह रही है। इसके अलावा रिस्टफोन में डेडिकेटेड ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की बात सामने आ रही है। सोशल मीडिया ब्राउजिंग से लेकर कैब बुक करना और ऐप्स सपोर्ट या फूड ऑर्डर करने जैसे फंक्शंस के साथ इसमें FireOS मिल सकता है।
खास स्मार्टवॉच ला रही है यह कंपनी, बिना फोन से कनेक्ट किए कॉलिंग और SMS सब कर सकेंगे
नई स्मार्टवॉच की कीमत और लॉन्च डेट अब तक कन्फर्म नहीं की गई है लेकिन कंपनी ने इसे ‘Phone’s Soul’ और ‘Watch’s charm’ टैगलाइन के साथ टीज किया है। अगले कुछ सप्ताह में इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।
[ad_2]
Source link