Home Life Style इस भारतीय सब्जी को पसंद नहीं करते बाहर के लोग, सबसे खराब डिशेज की लिस्ट में आया नाम

इस भारतीय सब्जी को पसंद नहीं करते बाहर के लोग, सबसे खराब डिशेज की लिस्ट में आया नाम

0
इस भारतीय सब्जी को पसंद नहीं करते बाहर के लोग, सबसे खराब डिशेज की लिस्ट में आया नाम

[ad_1]

world's worst dishes - India TV Hindi

Image Source : SOCIAL
world’s worst dishes

हमारा देश भारत विभिन्नताओं से मिलकर बना है। यहां के लोग कई तरह की भाषाएं बोलते हैं। अलग-अलग त्योहार मनाते हैं और भिन्न भिन्न धर्मों का पालन करते हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार का खाना खाते हैं। जाती और धर्म के हिसाब से यहां लोगों का खान-पान बदल जाता है। हालांकि, जब बात खाने की हो तो भारत का नाम अलग से चमकता है। हमारे देश में गोलगप्पे, टिक्की जैसे स्ट्रीट फूड तो वहीं कबाब जैसे शाही व्यंजनों से लेकर निहारी और खिचड़ी से लेकर आलू चाट जैसे फूड्स हैं जिन्हें खूब पसंद किया जाता है। भारतीय खानों का जलवा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब है। ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन हाल ही में एक इंडियन डिश को दुनिया की सबसे खराब डिश की सूची में जगह मिली है। जिस सब्जी को दुनिया की सबसे खराब डिश में शामिल किया गया है उसका नाम है “आलू बैंगन” जहां कई लोग इस सब्जी को चटकारे लेकर खाते हैं वहीं इसे दुनिया की सबसे खराब खाने की लिस्ट में शामिल किया गया है।

आलू बैंगन है दुनिया की सबसे खराब सब्जी

हमारे देश में भले ही इसे खाने वालों की तादाद ज्यादा हो, लेकिन दुनिया वालों को इसका स्वाद नहीं भाता है।  हाल ही में ट्रैवल गाइड टेस्ट एटलस ने एक रिपोर्ट जारी किया है जिसमे दुनिया के सबसे खराब रेटिंग वाले 100 डिशेज का नाम शामिल है। इस लिस्ट में भारतीय डिश आलू बैंगन का नाम भी शामिल है। आलू बैंगन को इस लिस्ट में 60वें नंबर पर रखा गया है। हालांकि अच्छी बात ये है कि इस लिस्ट में भारत की केवल यही एक डिश है। टेस्ट एटलस की रिपोर्ट के अनुसार टॉप 100 वर्स्ट रेटेड फूड्स की लिस्ट में पहले नंबर पर आइसलैंड की डिश ‘हकार्ल’ है।  दूसरे नंबर पर अमेरिका का रेमन बर्गर और तीसरे नंबर पर इजराइल का येरुशलमी कुगेल है।

आलू-बैंगन की सब्जी टमाटर, प्याज, लहसुन और कई मसालों के साथ तैयार की जाती है। भले ही इस लिस्ट में तमाम देशों की डिश को शामिल किया गया है, लेकिन स्थानीय लोग इन व्यंजनों को खूब खाते हैं और उन्हें स्वाद भी काफी पसंद आता है। 

सिंधी स्टाइल में बनाएं पालक की सब्जी हर कोई उंगलियां चाटते रह जाएगा, मिनटों में बनकर होगी तैयार

Latest Lifestyle News



[ad_2]

Source link