[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
प्रीमियम सेगमेंट में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो बेहतरीन डील का फायदा iQOO 11 5G पर मिल रहा है। पावरफुल फ्लैगशिप प्रोसेसर और अल्ट्रा-प्रीमियम फीचर्स के साथ बीते दिनों लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के साथ महंगे TWS इयरबड्स फ्री दिए जा रहे हैं। इस फोन पर करीब 20 पर्सेंट का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है और बैंक ऑफर्स मिल रहे हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon की ओर से Vivo से जुड़े ब्रैंड iQOO के अल्ट्रा-प्रीमियम फोन पर छूट दी जा रही है। इस डिवाइस में Extended RAM 3.0 फीचर दिया गया है, जिसके साथ 8GB अतिरिक्त वर्चुअल रैम का फायदा मिल जाता है। इस रह 16GB इंस्टॉल्ड रैम वाले वेरियंट की कुल रैम क्षमता बढ़कर 24GB हो जाती है। इस फोन में 120W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट दिया गया है।
यह भी पढ़ें: 8GB रैम वाला फोन 6000 रुपये से कम में, स्क्रीन टूटी तो Free में बदल देगी कंपनी
iQOO 11 5G के साथ इयरबड्स फ्री
भारतीय मार्केट में iQOO 11 5G के बेस वेरियंट को 51,999 रुपये और 16GB इंस्टॉल्ड रैम वेरियंट को 54,999 रुपये में खरीदने का मौका Amazon पर मिल रहा है। HDFC Bank Card, ICICI Bank Credit Card, HSBC Credit Card और OneCard Credit Card की मदद से भुगतान की स्थिति में 2,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है।
₹12000 के फ्लैट डिस्काउंट पर मिल रहे 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट के साथ 2,999 रुपये कीमत के Vivo TWS Air इयरबड्स फ्री मिल रहे हैं। पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में 32,050 रुपये तक अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि इसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है। फोन लीजेंड और अल्फा कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
256GB स्टोरेज वाला देश का सबसे सस्ता फोन लॉन्च, 12GB रैम और बवाल फीचर्स
ऐसे हैं iQOO 11 5G के स्पेसिफिकेशंस
प्रीमियम फोन में 6.78 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले 14Hz रिफ्रेश रेट और 1800nits की पीक ब्राइटनेस के साथ मिलता है, जिसपर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की सुरक्षा दी गई है। Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ कुल 24GB (16GB इंस्टॉल्ड+ 8GB वर्चुअल) रैम मिल जाती है। बैक पैनल पर 50MP+13MP+8MP GN5 ट्रिपल कैमरा और सामने 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी 5000mAh बैटरी को 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
[ad_2]
Source link