Home National साथियों से बात-करते-करते अचानक जमीन पर गिर गए दारोगा, अस्पताल में हो गई मौत

साथियों से बात-करते-करते अचानक जमीन पर गिर गए दारोगा, अस्पताल में हो गई मौत

0
साथियों से बात-करते-करते अचानक जमीन पर गिर गए दारोगा, अस्पताल में हो गई मौत

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

पुलिस लाइन में तैनात दरोगा की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई गई है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। शामली के थाना झिंझाना के गांव पंडौरा निवासी भूपेंद्र कुमार पुत्र कृष्णचंद पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक थे। हाल ही में उन्हें सलेमपुर थाने से पुलिस लाइन स्थानान्तरित किया गया था।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह बैरक में भूपेंद्र कुमार अपने बिस्तर पर बैठे साथियों से बातचीत कर रहे थे। अचानक वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। सूचना पर आरआई लाइन ने उपनिरीक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घो​षित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर भूपेंद्र की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, सूचना पर पीड़ित परिजन भी रोते-बिलखते हुए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। आरआई अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उपनिरीक्षक भूपेंद्र कुमार को पहले से ही हार्ट संबंधी बीमारी थी। उनके एक बेटा और एक बेटी है। 

देहरादून में रहता है परिवार

वर्तमान में भूपेंद्र अपने परिवार के साथ देहरादून में रह रहे थे। गुरुवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद उनका पा​र्थिव शरीर पुलिस लाइन लाया गया। सूर्यास्त होने के कारण उन्हें सलामी नहीं दी गई। यहां से गारद के साथ परिजनों को पा​र्थिव शरीर सौंप दिया गया। पीड़ित परिजन देहरादून रवाना हो गए हैं।

[ad_2]

Source link