[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
iQOO ने कंफर्म कर दिया है कि iQoo Neo 9 Pro भारत में फरवरी में लॉन्च होगा। फोन व्हाइट-रेड डुअल टोन डिजाइन में डेब्यू करेगा। बता दें कि चीन में यह फोन पहले ही लॉन्च हो चुका है। भारत में इसकी कीमत कितनी होगील और यह किन स्पेसिफिकेशन के साथ भारतीय बाजार में डेब्यू करेगा, फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। एक टिप्स्टर ने देश में iQoo Neo 9 Pro की प्राइस रेंज का हिंट दे दिया है। यह भी कहा जा रहा है कि भारत में फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आएहा जबकि चीन में यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 चिपसेट से लैस है।
भारत में इतनी होगी कीमत
एक्स पर टिप्स्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) के पोस्ट के मुताबिक, iQoo Neo 9 Pro की कीमत भारत में 40,000 रुपये से कम होगी। कहा जा रहा है कि भारतीय वेरिएंट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि चीनी वेरिएंट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 चिपसेट है। कहा जा रहा है कि भारत में फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 पर काम करेगा। बता दें कि, iQoo Neo 9 Pro को दिसंबर 2023 में रेगुलर iQoo Neo 9 के साथ चीन में लॉन्च किया गया था।
OnePlus का नया 5G फोन लॉन्च, 100W चार्जिंग के साथ 50MP कैमरा भी; इतनी है कीमत
iQoo Neo 9 Pro के स्पेसिफिकेशन (चीनी वेरिएंट)
चीन में, iQoo Neo 9 Pro एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड फनटच ओएस 14 पर चलता है और इसमें 144 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सेल सोनी IMX920 प्राइमरी सेंसर और 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए, 16 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। इसमें 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5160mAh की बैटरी है। इसमें आईआर ब्लास्टर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
आ गए Vivo के दो धुरंधर स्मार्टफोन, हर फोटो में मिलेगी DSLR जैसी क्वालिटी; इतनी है कीमत
चीन में इतनी है iQOO Neo 9 सीरीज की कीमत
iQOO Neo 9 के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2299 (लगभग 27 हजार रुपये), 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 30 हजार रुपये), 16GB+ 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2799 (लगभग 34 हजार रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत CNY 3199 (लगभग 38 हजार रुपये) है।
iQOO Neo 9 Pro के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2999 (लगभग 36 हजार रुपये) और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3299 (लगभग 39 हजार रुपये) है जबकि इसके 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3599 (लगभग 43 हजार रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत CNY 3999 (लगभग 48 हजार रुपये) है। iQOO Neo 9 और 9 Pro को रेड एंड व्हाइट सोल (डुअल-टोन लेदर टेक्सचर्ड बैक पैनल), नॉटिकल ब्लू और फाइटिंग ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया गया है।
[ad_2]
Source link