[ad_1]
निखिल स्वामी/बीकानेर. खाने पीने में सबसे उपर नाम बीकानेर का आता है. यहां एक से बढ़कर एक खाने की चीजें मिलती है. इनमें से एक कचौरी मिलती है जो कचौरी का राजा कहलाती है. हम बात कर रहे है राज कचौरी की. यह राज कचौरी का वजन आधा किलो होती है. एक बार में इस राज कचौरी को खाने में पूरे दिन पेट फूल रहता है. यहां राज कचौरी खाने के लिए देशी और विदेशी सैलानी खूब आते है.
बीकानेर में मिठाई की दूकान के संचालक सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बीकानेर की राज कचौरी काफी प्रसिद्ध है. यह बाजार में 100 रुपए की एक राज कचोरी मिलती है. इसका वजन लगभग 450 से 500 ग्राम होता है. एक बार एक राज कचौरी खा ले तो पेट फूल हो जाता है. रोजाना यहां राज कचौरी खाने के लिए 50 से 60 लोग आते है.
इस तरह बनती है राज कचौरी
सुरेंद्र बताते है कि राज कचौरी में कई तरह की चीजें डाली जाती है. राज कचौरी में सबसे पहले मैदा और सूजी ली जाती है. साथ में नमक और बेकिंग सोडा आदि लिए जाते है. इसके बाद आटे को गूंथ लें. इसको तेल में तला जाता है. इसके बाद इस कचौरी में कई चीजें डाली जाती है. जिसमें करीब दो से तीन घंटे का समय लगता है. इस राज कचौरी में सबसे पहले पापड़ी डाली जाती है, फिर आलू, चना मोठ को मिक्स करके डाला जाता है.
कई तरह के मसालों से होती है तैयार
इसके अलावा इस कचौरी में कई तरह के मसाले डाले जाते है. इसके बाद एक भल्ला भी डाला जाता है. इसमें दही भी डाला जाता है. वहीं मीठी चटनी भी डालते है. साथ ही हरी पौदीने की चटनी और आगरा सेव भी डालते है जो इसके स्वाद को बढ़ा देती है.
.
FIRST PUBLISHED : January 9, 2024, 13:28 IST
[ad_2]
Source link