[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
ओप्पो का धांसू फ्लिप फोन Oppo Find N3 Flip फ्लिपकार्ट पर जबर्दस्त ऑफर और डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। 12जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन को सेल में आप डिस्काउंट के बाद 94,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर में यह फोन 10 पर्सेंट तक और सस्ता हो सकता है। अगर आपके पास OneCard क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 750 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 28,300 रुपये तक और सस्ता हो सकता है। कुछ सेलेक्टेड मॉडल्स पर आपको एक्सचेंज में 8 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है। दो डिस्प्ले वाले इस फोन में आपको 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
ओप्पो N3 फ्लिप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
ओप्पो के इस फोन में 6.8 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में ऑफर किए जा रहे कवर डिस्प्ले का साइज 3.26 इंच का है। कवर डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फ्लिप फोन 12जीबी LPDDR5x रैम और 256जीबी के UFS4.0 इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।
गेमिंग के लिए आया पावरफुल फोन, 24GB रैम, बैटरी और प्रोसेसर भी जबर्दस्त
इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 32 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस और एक 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। ओप्पो के इस फ्लिप फोन की बैटरी 4300mAh की है। यह 44 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और टाइप-C हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिलेंगे। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ColorOS 13.2 पर काम करता है। फोन क्रीम गोल्ड और स्लीक ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है।
(Photo: vopmart)
[ad_2]
Source link