Home Education & Jobs JSSC : झारखंड 26000 शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित, CTET, TET पास के लिए जल्द खुलेगी आवेदन विंडो

JSSC : झारखंड 26000 शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित, CTET, TET पास के लिए जल्द खुलेगी आवेदन विंडो

0
JSSC : झारखंड 26000 शिक्षक भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित, CTET, TET पास के लिए जल्द खुलेगी आवेदन विंडो

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

JSSC Teacher Exam date: झारखंड में 26,001 पदों पर भर्ती के लिए 12 जनवरी से प्रस्तावित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह 12 जनवरी से 31 जनवरी तक होनी थी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिस जारी कर कहा है कि अब यह परीक्षा 10 फरवरी 2024 से होगी। आयोग ने यह भी कहा है कि सीटीईटी पास और पड़ोंसी राज्य के टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो जल्द ही खोली जाएगी। आयोग ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार परीक्षा दिवसों की जरूरत का आकलन कर प्रकाशित की जाएगी।  कुल पदों में 12,868 पद सहायक अध्यापकों (पारा शिक्षक) के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं 13,133 पद गैर पारा शिक्षकों के लिए हैं। 

ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे और नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अभ्यर्थी  जिस विषय/ विषय समूह से टीईटी पास होंगे, उसी विषय/ विषय समूह में राज्य स्तरीय मेधा सूची के आधार पर सहायक आचार्य नियुक्ति के पात्र होंगे। 

सहायक आचार्य की नियुक्ति की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसी आधार पर प्राप्तांक और मेधा सूची भी जारी की जाएगी। मुख्य परीक्षा के नाम से टेस्ट होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव व बहुविकल्पीय उत्तर वाले प्रश्न होंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

पलामू में सबसे ज्यादा पद

पलामू 2403

गिरिडीह 2338

दुमका 1662

रांची 1435

प सिंहभूम 1372

देवघर 1352

चतरा 1282

सरायकेला 1161

पू सिंहभूम 1109

धनबाद 1105

गोड्डा 1061

गुमला 1039

हजारीबाग 984

बोकारो 968

गढ़वा 962

साहिबगंज 914

लातेहार 810

जामताड़ा 809

पाकुड़ 716

सिमडेगा 593

खूंटी 572

कोडरमा 528

रामगढ़ 419

लोहरदगा 399

पदों का ब्योरा

पारा शिक्षक के लिए पद

आरक्षित पद – 12,868

पहली से पांचवीं के लिए – 5469

छठी से आठवीं के लिए – 7399

गैर पारा शिक्षक के पद

आरक्षित पद – 13,133

पहली से पांचवीं के लिए-  5531

छठी से आठवीं के लिए – 7602

वेतनमान 

– इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य- 25,500-81,100 रुपये

– स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य – 29,200 से 92,300 रुपये

– पहली से पांचवीं के सहायक आचार्य- 39,000 से 44,356 रुपये 

– छठी से आठवीं के सहायक आचार्य- 45,092 से 50,270 रुपये

[ad_2]

Source link