Home Education & Jobs जानें कौन हैं UPSC के नए सदस्य शील वर्धन सिंह, किसमें हैं एक्सपर्ट और कहां से हैं पासआउट

जानें कौन हैं UPSC के नए सदस्य शील वर्धन सिंह, किसमें हैं एक्सपर्ट और कहां से हैं पासआउट

0


ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( सीआईएसएफ) के पूर्व महानिदेशक शील वर्धन सिंह को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का सदस्य नियुक्त किया। शील वर्धन सिंह 1986 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। 37 वर्ष का लंबा चौड़ा एक्सपीरियंस रखने वाले शील वर्धन सिंह एक बेहद अनुभवी इंटेलिजेंस एक्सपर्ट हैं। उन्हें अपनी रणनीतिक सोच और वैश्विक सुरक्षा व आंतरिक सुरक्षा में विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। सिंह नवंबर 2021 से दिसंबर 2023 तक सीआईएसएफ के डीजी रहे। सिंह ने भारतीय उच्चायोग, ढाका में अपनी पोस्टिंग के दौरान भारत की अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति को मजबूत किया था।

शील वर्धन सिंह ने पंजाब यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में बीए ऑनर्स करने के बाद यूपीएससी सिविल सर्विसेज क्रैक किया और 1986 में 23 वर्ष की उम्र में भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए। उन्हें बिहार कैडर आवंटित किया गया। बिहार में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य में कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील पदों पर कार्य किया। तब राज्य कई तरह के आंतरिक सुरक्षा और नक्सली समस्याओं का सामना कर रहा था।

शील वर्धन सिंह को 2004 में सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 2010 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।

 

यूपीएससी का नेतृत्व एक अध्यक्ष द्वारा किया जाता है और इसमें अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। आयोग के प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल छह वर्ष के लिए या 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले पूरी हो तक होता है। यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) , भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) समेत की तरह की सिविल सेवओं के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराती है। सिविल सेवाओं के अलावा यूपीएससी एनडीए, सीडीएस, वन सेवा, इंजीनियरिंग सेवा समेत कई पदों की भर्ती परीक्षाएं आयोजित करता है।

यूपीएससी के सदस्य

अध्यक्ष    

डॉ. मनोज सोनी, जन्मतिथि – 17/02/1965

पद धारण करने की तिथि- 16/05/2023 

सेवानिवृति की तिथि -15/05/2029

सदस्य

राजीव नयन चौबे

जन्मतिथि – 28/01/1959

पद धारण करने की तिथि- 01/02/2019 

सेवानिवृति की तिथि -27/01/2024

लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (रिटायर्ड)

जन्मतिथि – 27/03/1962

पद धारण करने की तिथि-18/07/2022

सेवानिवृति की तिथि -26/03/2027

प्रीति सूदन

जन्मतिथि – 30/04/1960

पद धारण करने की तिथि- 29/11/2022 

सेवानिवृति की तिथि -29/04/2025

सुमन शर्मा

जन्मतिथि – 30/07/1967

पद धारण करने की तिथि- 25/05/2023

सेवानिवृति की तिथि -24/05/2029

बिद्युत बिहारी स्वैन

जन्मतिथि – 05/09/1963

पद धारण करने की तिथि- 01/06/2023 

सेवानिवृति की तिथि -04/09/2028

डॉ. दिनेश दास

जन्मतिथि – 29/03/1974

पद धारण करने की तिथि- 29/09/2023

सेवानिवृति की तिथि -28/09/2029



Source link