[ad_1]
हाइलाइट्स
कांग्रेस ने यात्रा के संचालन के लिए जारी की सूची
पार्टी ने सलमान खुर्शीद को बनाया समन्वयक
अपनी अनदेखी से राज बब्बर नाराज, करेंगे शूटिंग
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी खबर है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी. लेकिन, चौंकाने वाली बात है कि इसमें कांग्रेस के ही पूर्व अध्यक्ष और जाने-माने अभिनेता राज बब्बर शामिल नहीं होंगे. यूपी में जिस वक्त यात्रा हो रही होगी, उस वक्त राज हिमाचल प्रदेश में शूटिंग पर होंगे. इसके पीछे की वजह यह भी है कि राज बब्बर कांग्रेस की अनदेखी से नाराज हैं.
सूत्रों के मुताबिक, राज बब्बर से भारत जोड़ो यात्रा के लिए संपर्क नहीं साधा गया है. कांग्रेस ने यूपी में भारत जोड़ो यात्रा के कुशल संचालन के लिए कुछ नेताओं के नाम जारी किए हैं. इनमें सलमान खुर्शीद, अजय लल्लू, और निर्मल खत्री जैसे नाम तो शामिल हैं, लेकिन राज बब्बर का नाम नहीं है. सूत्रों का कहना है कि इसी वजह से राज बब्बर काफी नाराज हैं. इस यात्रा के लिए सलमान खुर्शीद को समिति समन्वयक और आराधना मिश्रा को सह समन्वयक बनाया गया है.
राज बब्बर ने बनाई कांग्रेस से दूरी
दूसरी ओर, अखिलेश सिंह राज बब्बर के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना जता रहे हैं. लेकिन, यूपी के कई नेताओं को उनके आने की कोई जानकारी नहीं है. राज बब्बर फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं. गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस के कार्यक्रमों से राज बब्बर ने दूरी बना ली थी. इतना ही नहीं, वह अन्य राज्यों में भी निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा में कहीं नहीं दिखाई दिए. लेकिन, उत्तर प्रदेश में राज बब्बर का शामिल न होना महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है.
कांग्रेस ने राज के नाम पर खूब इकट्ठी की भीड़
बता दें, उत्तर प्रदेश में जब भी जरूरत पड़ी कांग्रेस ने राज बब्बर को स्टार प्रचारक बनाया. उनके नाम पर खूब भीड़ इकट्ठी की. राज उत्तर प्रदेश के साढ़े तीन साल अध्यक्ष रहे. हालांकि, पार्टी को इस दौरान कोई बड़ी चुनावी सफलता नहीं मिली. राज उत्तर प्रदेश से 3 बार लोकसभा और 2 बार राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं. 1989 से समाजवादी विचारधारा से जुड़े राज बब्बर 2006 के बाद कांग्रेस से जुड़े. पार्टी की टिकट पर वह दो बार सांसद भी रहे. ऐसे में राज बब्बर का भारत जोड़ो यात्रा से दूर रहना कई सवाल खड़े करता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bharat Jodo Yatra, Rahul gandhi, Raj babbar
FIRST PUBLISHED : January 02, 2023, 23:32 IST
[ad_2]
Source link