Home National विदेश मंत्रालय की मंजूरी के बिना 50 से अधिक लोगों को दावोस ले जा रहे शिंदे, आदित्य ठाकरे का सनसनीखेज आरोप

विदेश मंत्रालय की मंजूरी के बिना 50 से अधिक लोगों को दावोस ले जा रहे शिंदे, आदित्य ठाकरे का सनसनीखेज आरोप

0
विदेश मंत्रालय की मंजूरी के बिना 50 से अधिक लोगों को दावोस ले जा रहे शिंदे, आदित्य ठाकरे का सनसनीखेज आरोप

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के दावोस दौरे पर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और वर्ली विधायक आदित्य ठाकरे ने सवाल उठाए हैं। शिंदे के स्विस ट्रिप पर उंगली उठाते हुए ठाकरे ने आरोप लगाया कि विदेश मंत्रालय की मंजूरी के बिना शिंदे 50 से अधिक लोगों को अपने साथ दावोस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में ले जा रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि परमिशन सिर्फ 10 लोगों के लिए मांगी गई थी, जबकि 70 लोगों को ले जाया जा रहा है, जिसमें पति, पत्नी और बच्चे तक शामिल हैं। मानो ये होलीडे हो। आदित्य ने तंज लहजे में पूछा कि क्या विदेश मंत्रालय को खबर है?

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि दावोस यात्रा के लिए शिंदे सरकार की तरफ से 10 लोगों के प्रतिनिधिमंडल को जाने के लिए परमिशन मांगी गई थी लेकिन, इसमें 70 लोगों का दल जा रहा है? क्या इस बारे में विदेश मंत्रालय को पता है? आम तौर पर 50 को राजनीतिक मंजूरी की आवश्यकता होनी चाहिए, क्योंकि वे महाराष्ट्र सरकार की औपचारिक एजेंसियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।”

गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच 15 से 19 जनवरी तक किया जाना है। इसमें महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया था कि वे प्रतिनिधिमंडल के साथ दावोस की यात्रा करेंगे और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें एकनाथ शिंदे, उद्योगपति मंत्री उदय सामंत और 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दावोस में भाग लेने की सूचना है।

पत्नी-बच्चों को भी ले जा रहे साथ

आदित्य ठाकरे ने कहा कि पति-पत्नी और बच्चों को भी ऐसे ले जाया जा रहा है जैसे यह छुट्टी हो। आदित्य ने आरोप लगाया, “हालांकि यह समझा जाता है कि केवल 10 ने ही एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में विदेश मंत्रालय से आवश्यक राजनीतिक मंजूरी मांगी है, बाकी को इस स्विस यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय की मंजूरी के लिए आवेदन किए बिना ही साथ ले जाया जा रहा है।”

क्या मिलिंद भी शिंदे के दावोस प्रतिनिधिमंडल में हैं?

आदित्य ठाकरे ने मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़कर एकनाथ शिंदे की पार्टी जॉइन करने के बाद तंज कसा कि क्या वह भी शिंदे के दावोस दौरे में प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। मिलिंद ने दावोस जाने की अटकलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि वह इतनी ताकत रखते हैं कि खुद से दावोस का दौरा करें, न कि शिंदे के प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में।

[ad_2]

Source link