Home Tech & Gadget सावधान: Google के इस गुप्त मोड में भी न सर्च करें अब पॉर्न साइट, कंपनी कर रही आपकी जासूसी

सावधान: Google के इस गुप्त मोड में भी न सर्च करें अब पॉर्न साइट, कंपनी कर रही आपकी जासूसी

0
सावधान: Google के इस गुप्त मोड में भी न सर्च करें अब पॉर्न साइट, कंपनी कर रही आपकी जासूसी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

क्या आप भी कुछ पर्सनल सर्च करने के लिए गूगल क्रोम के इनकॉगनिटो मोड का यूज करते हैं? तो ध्यान से पढ़ लें ये खबर। दरअसल Google के खिलाफ एक मुकदमे से पता चला है कि कंपनी इनकॉगनिटो मोड में भी हमारी सर्च हिस्ट्री को ट्रैक करती है। Google ने चुपचाप अपने इनकॉगनिटो मोड के पेज पर दी गई डिटेल्स को भी बदल दिया है, जिससे चिंता पैदा होती है कि क्या अब प्राइवेट ब्राउज़िंग प्राइवेट नहीं रही।

Google Chrome का इनकॉगनिटो मोड ब्राउज़र हिस्ट्री को सेव नहीं करने वाला एक प्राइवेट वेब सर्फ करने का फास्ट तरीका है। आमतौर पर लोग इन्कॉग्निटो मोड में इसलिए सर्च करते हैं ताकि उसकी प्राइवेस बची रही और कोई थर्ड पार्टी वेबसाइट उन्हें ट्रैक ना करे, लेकिन गूगल लोगों के साथ धोखा कर रहा है।

 

धड़ल्ले से बिकने वाला Samsung का बजट फोन हुआ 4500 रुपये सस्ता, पहली बार मिल रहा ₹7499 में


Google 2020 से 5 बिलियन डॉलर की कानूनी लड़ाई का सामना कर रहा है, जहां यूजर्स के एक ग्रुप ने आरोप लगाया कि क्रोम ब्राउज़र गुप्त रूप से डेटा को ट्रैक करता है। हालाँकि कंपनी ने अदालत में इसे स्वीकार नहीं किया, लेकिन अंततः Google ने शिकायतकर्ताओं को राशि का भुगतान करके मामले को सुलझा लिया। ऐसा लग रहा था कि Google इस मामले को जल्द से जल्द बंद करना चाहता था, यही कारण है कि उसने आगे बढ़कर बिना किसी अपराध को स्वीकार किए 5 बिलियन डॉलर का भुगतान किया। कंपनी अब भविष्य में इस पर किसी भी कानूनी लड़ाई से बचने के लिए उपाय कर रही है। 

 

इनकॉग्निटो मोड पर कुछ ब्राउज करेंगे तो गूगल उसको ट्रैक कर सकेगा 

विंडोज के लिए गूगल क्रोम के लेटेस्ट वर्जन में इनकॉग्निटो मोड पर पेज डिस्क्रिप्शन यह होगा कि दूसरा कोई जो यह डिवाइस का इस्तेमाल करता है, वह आपकी एक्टिविटी को नहीं देख पाएगा। यानी कि आप और प्राइवेटली ब्राउजिंग कर सकेंगे। ऐसे में यह साफ है कि कंपनी साफ तरीके से मान रही है कि यदि आप इनकॉग्निटो मोड पर भी कुछ ब्राउज करेंगे तो गूगल उसको ट्रैक भी कर सकता है। इस मोड की प्राइवेसी को सुधारने के बजाए, कंपनी ने डिस्क्रिप्शन को अपडेट करने का फैसला लिया है, जिससे साफ होता है कि इसका प्राइवेट मोड इतना भी प्राइवेट नहीं है, जितना कोई यूजर सोच सकता हो। यह देखते हुए कि Google अब गुप्त मोड भी सर्च को छिपाने की कोशिश नहीं कर रही है तो सच्चे निजी ब्राउज़िंग अनुभव के लिए एक अलग ब्राउज़र या खोज इंजन पर स्विच करना एक अच्छा विचार है। 

 

सब की बैंड बजाने आ रहे हैं OnePlus 12 और OnePlus 12R, 5 पॉइंट्स में जानें दोनों में कौनसा है बेस्ट?

[ad_2]

Source link