[ad_1]
05

माणिक्य रत्न सूर्य से संबंधित होता है. ऐसे में माणिक्य रत्न धारण कर सूर्य की पूजा करने से इसका दोगुना फल मिलता है. माणिक्य रत्न पहनने से हृदय रोग, आंख के रोग, पित्त विकार जैसे रोगों से मुक्ति मिलती है. जीवन में हर राह पर आपको सफलता हासिल होती है. घर में सुख-समृद्धि का संचार होता है. मेष, सिंह और धनु लग्न में माणिक्य पहनना शुभ माना जाता है. इसी तरह धन भाव ग्याहरवां भाव, दशम भाव, नवम भाव, पंचम भाव, एकादश भाव में सूर्य की स्थिति होने पर माणिक्य रत्न को धारण किया जा सकता है. इसके शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं.विधि: रविवार के दिन दोपहर में ध्यान करते हुए माणिक्य रत्न को अनामिका अंगुली में धारण करना चाहिए. इसका वजह कम से कम 6 से सवा 7 रत्ती होना चाहिए. माणिक्य धारण करने से पहले अंगूठी को गाय के दूध और गंगाजल से साफ करना चाहिए. इसके बाद सूर्य मंत्र के साथ इसे धारण करना चाहिए.
[ad_2]
Source link