[ad_1]
राम भक्तों के लिए आज यानी 22 जनवरी का दिन काफी खास है। इस दिन राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने को है। ऐसे में अयोध्या तो पूरी तरह से सज चुती है। वहीं पूरे देश भर में सबके घर आंगन रामलला के स्वागत में सज रहे हैं। हर को श्री राम का स्वागत अपने तरीके से कर रहा है। हर किसी के दिमाग में इस दौरान एक ही लाइन गूंज रही है और वो है राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी… अब जब राम के आने में कुछ ही समय बचा है तो उनके स्वागत में घर पर रंगोली जरूर बनाएं। हर तीज-त्योहार पर रंगोली जरूर बनाई जाती है। ऐसे में इस खास दिन पर श्रीराम स्पेशल रंगोली बनाना को बनता है। ऐसे में हम लेकर आए हैं कुछ डिजाइन जिन्हें देखते ही बनाने का मन करेगा।
राम सीता वाली रंगोली
श्री राम के स्वागत के लिए ये रंगोली डिजाइन बनाएं। ये राम जी स्पेशल डिजाइन है। इनमें सबसे पहले फोटो में राम जी सीता के साथ है। दूसरी में राम, सीता और लक्ष्मण हैं। वहीं तीसरे फोटो में राम मंदिर और राम जी बनाए गए हैं। तीनों डिजाइन बेहद खूबसूरत हैं। इन डिजाइन में से किसी एक को बनाकर आप अपने घर की रौनक बढ़ा सकती हैं। हालांकि, इन डिजाइन को बनाने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा लेकिन बनने के बाद ये शानदार दिखते हैं।
अगर आपके पास समय की कमी है, या फिर अगर आपका हाथ रंगोली बनाने में साफ नहीं है तो ये सिंपल डिजाइन आपके लिए ही है। श्री राम का स्वागत करने के लिए आप इस तरह के डिजाइन को बना सकती हैं। ये बनने के बाद काफी सुंदर दिखते हैं। आप घर के आंगन या फिर एंट्री पर इस तरह के डिजाइन को बनाएं।
(फोटो क्रेडिट-rangoli_design_diwali)
Ram Mandir Rangoli Design: श्री राम के स्वागत के लिए घर में बनाएं रंगोली, यहां देखिए बेस्ट डिजाइन
[ad_2]
Source link