Home Life Style मक्खन जैसी लिट्टी, मलाई जैसा चोखा, चटनी के साथ खाएं, स्वाद है अनोखा

मक्खन जैसी लिट्टी, मलाई जैसा चोखा, चटनी के साथ खाएं, स्वाद है अनोखा

0
मक्खन जैसी लिट्टी, मलाई जैसा चोखा, चटनी के साथ खाएं, स्वाद है अनोखा

[ad_1]

ओम प्रकाश निरंजन / कोडरमा.कोडराम शहर के जवाहर मार्केट में एक से बढ़कर एक स्ट्रीट फूड के स्टॉल लगते हैं लेकिन इन सब के बीच निर्मल घी भंडार के सामने लगने वाला मुन्ना स्पेशल लिट्टी चोखा स्टॉल में मिलने वाला स्पेशल लिट्टी का स्वाद लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. स्टॉल पर लिट्टी खाने के साथ काफी संख्या में लोग यहां से लिट्टी पार्सल के लिए भी ले जाते हैं.

विशेष बातचीत में मुन्ना स्पेशल लिट्टी चोखा स्टॉल लगाने वाले प्रीतम कुमार ने कहा कि वह डेढ़ वर्ष से लिट्टी का स्टॉल लगा रहे हैं. आमतौर पर कोयले की आंच पर लिट्टी पकाने का प्रचलन है.उनके स्टॉल पर गर्म तेल में तली हुई लिट्टी लोगों के बीच परोसा जाता है.उन्होंने आगे कहा कि तली हुई लिट्टी इतनी सॉफ्ट होती है कि इसे बच्चे और बूढ़े भी बड़ी आसानी से पूरा स्वाद लेते हुए खाते हैं.

15 रूपये की प्लेट, ऐसे होती है तैयार
स्टॉल के संचालक ने बताया कि प्रतिदिन दिन के 12 बजे से रात 9 बजे तक उनका स्टॉल लगता है. इस दौरान शहर के अलावे दूर दराज के लोग भी लिट्टी खाने पहुंचते हैं. यहां एक प्लेट में दो पीस लिट्टी, चोखा, टमाटर की चटनी, धनिया की चटनी, तली हुई हरी मिर्च, प्याज के साथ परोसा जाता है. जिसकी कीमत 15 रुपए प्लेट है. लिट्टी में सत्तू, धनिया पत्ता, अजवाइन, जीरा, लहसुन समेत घर में तैयार किए गए कुछ सीक्रेट मसाले का एक मिश्रण तैयार कर इसे आटे की लोई में भरकर तला जाता है.


एक प्लेट नही भरता है लोगों का मन
स्टॉल के संचालक ने आगे बताया कि प्रतिदिन करीब 500 पीस लिट्टी की बिक्री होती है. स्टॉल पर लिट्टी खाने के लिए पहुंचने वाले लोग एक प्लेट लिट्टी के अतिरिक्त अलग से दो-तीन बार लिट्टी और चोखा लेकर खाते हैं. इसके अलावा घर पार्सल भी लेकर जाते हैं. उन्होंने बताया कि एक प्लेट लिट्टी के साथ लोगों को उनकी इच्छा के अनुसार कई बार चोखा, चटनी, मिर्च और प्याज दिया जाता है.

Tags: Food 18, Jharkhand news, Kodarma news, Latest hindi news, Local18

[ad_2]

Source link