Home Education & Jobs परीक्षा पे चर्चा LIVE: बच्चों की प्रदर्शनी शानदार, देखने के लिए 5-6 घंटे भी कम- पीएम मोदी

परीक्षा पे चर्चा LIVE: बच्चों की प्रदर्शनी शानदार, देखने के लिए 5-6 घंटे भी कम- पीएम मोदी

0
परीक्षा पे चर्चा LIVE: बच्चों की प्रदर्शनी शानदार, देखने के लिए 5-6 घंटे भी कम- पीएम मोदी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Pariksha Pe Charcha Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के 7वें संस्करण में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे हैं। वे छात्रों को एग्जाम के तनाव से निपटने के मंत्र दे रहे हैं। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संबोधन से पहले बच्चों की लगाई प्रदर्शनी और कलाकृतियां देखी। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रदर्शनी शानदार है, इसे देखने के लिए 5-6 घंटे भी कम होते। परीक्षा पे चर्चा के 7वें संस्करण के लिए माईजीओवी पोर्टल पर 2.26 करोड़ बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कार्यक्रम के दौरान लगभग 3000 प्रतिभागी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत कर रहे हैं। पिछले वर्ष लगभग 31.24 लाख छात्रों, 5.60 लाख शिक्षकों और 1.95 लाख अभिभावकों ने कार्यक्रम में भाग लिया था।

Pariksha Pe Charcha Live Updates: यहां पढ़ें परीक्षा पे चर्चा का लाइव अपडेट

11:31 AM :  शिक्षकों, विद्यार्थियों और पेरेंट्स को संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- विद्यार्थी इतना तनाव न लें कि अपनी क्षमता ही कम कर दें। अपने लिए छोटे छोटे लक्ष्य तय करें। 

11:18 AM : पीएम मोदी ने कहा, बच्चों के नवोन्मेष देखने के लिए मेरे पास पांच-छह घंटे होते तो वो भी कम पड़ जाते। बच्चों को और उनके स्कूलों को बधाई। जल, थल, स्पेस और एआई पर बच्चों ने कलाकृतियां बनाई। 

11:10 AM : शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने छात्रों से कहा – आप ही के कंधों के बलबूते यह देश विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करेगा। 

11:00 AM : पीएम मोदी कार्यक्रम स्थल पहुंचे। बच्चों की बनाई कलाकृतियां और प्रदर्शनी देख रहे हैं पीएम मोदी।

08:30 AM : शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने कहा कि इस विशिष्ट कार्यक्रम में भाग लेने और प्रधानमंत्री से बात करने के लिए देशभर के बच्चों में उत्सुकता है। इस कार्यक्रम में सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से दो छात्रों के साथ एक शिक्षक और कला उत्सव के विजेताओं को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वहीं देश के विभिन्न हिस्सों से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के 100 छात्र पहली बार कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंत्री ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाले बड़े आंदोलन ‘एग्जाम वॉरियर्स’ का हिस्सा है। 

08:15 AM : पीएम बोले- सभी से मिलने को उत्सुक हूं

पीएम मोदी ने सोमवार को होने वाली ‘परीक्षा पे चर्चा’ पर कहा कि वह सभी सभी से मिलने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा। इसमें कहा कि परीक्षा पे चर्चा के लिए आप सभी परीक्षा योद्धाओं से मिलने का इंतजार है। 

08:05 AM : छात्रों के साथ वार्षिक ‘परीक्षा पे चर्चा’ से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि यह शिक्षा और परीक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने का बहुत अच्छा माध्यम बनकर उभरा है।

    

08:01 AM : आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 109वीं और इस साल की पहली कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस वर्ष 2.25 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के लिए पंजीकरण किया है जबकि 2018 में जब यह कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया था, उस वक्त यह संख्या केवल 22,000 थी। उन्होंने कहा, परीक्षा पे चर्चा का यह सातवां संस्करण होगा। यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसका मैं हमेशा इंतजार करता हूं। इससे मुझे छात्रों के साथ बातचीत करने का मौका मिलता है और मैं उनके परीक्षा सबंधी तनाव को कम करने का भी प्रयास करता हूं।

    

07:50 AM : प्रधानमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रेरित करने और परीक्षा के तनाव के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बहुत से अभिनव प्रयास भी किये गए हैं। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे भी आपसे बात करके बहुत अच्छा लगेगा।’

[ad_2]

Source link