[ad_1]
नई दिल्ली:
IND Vs ENG: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने के करीब हैं. बता दें कि रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 590 छक्के जड़ चुके हैं. अगर रोहित शर्मा इस सीरीज में 10 छक्के और लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. इतना ही नहीं रोहित शर्मा की नजर धोनी और सहवाग के रिकॉर्ड पर भी है. दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जबकि बाकी बचे 4 मैचों में टीम इंडिया के कप्तान वीरेंद्र सहवाग को आसानी से पीछे छोड़ सकते हैं.
भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है. सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में 90 छक्के जड़े हैं. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व कप्तान धोनी का नाम आता हैं. धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 78 छक्के लगाए हैं. वहीं रोहित शर्मा 77 के साथ तीसरे नंबर पर हैं. ऐसे में वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 2 छक्के लगाते ही MS Dhoni को पीछे छोड़ देंगे.
यह भी पढ़ें: शमर जोसेफ को आईपीएल में खरीदने के लिए RCB के अलावा दो और टीमें में लगी रेस, IPL 2024 में मचाएंगे धमाल
सिक्सर किंग हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा मौजूदा समय में क्रिकेट की दुनिया के सिक्सर किंग हैं. जितनी आसानी से रोहित शर्मा गेंद को 6 रन के लिए बाउंड्री लाइन के बाहर भेज देते हैं वैसी काबिलियत फिलहाल किसी और बल्लेबाज में नहीं दिखती है. रोहित शर्मा ने 262 वनडे मैच खेलते हुए 323 छक्के लगाए हैं. टी20 क्रिकेट में भी रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चलता है और वो 151 मैच खेलते हुए 190 छक्के लगा चुके हैं. चौके लगाने के मामले में भी रोहित शर्मा ज्यादा पीछे नहीं हैं और तीनों फॉर्मेट में मिलाकर रोहित शर्मा ने 1700 से ज्यादा चौके लगाए हैं. रोहित शर्मा अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: रेहान और बशीर के पैदा होने से पहले जेम्स एंडरसन कर चुके थे डेब्यू, अब साथ में खेलेंगे टेस्ट
[ad_2]
Source link