Home Tech & Gadget OnePlus के इस फोन को बड़ा कैमरा अपग्रेड, खुश हो गए यूजर्स; अभी अपडेट करें

OnePlus के इस फोन को बड़ा कैमरा अपग्रेड, खुश हो गए यूजर्स; अभी अपडेट करें

0
OnePlus के इस फोन को बड़ा कैमरा अपग्रेड, खुश हो गए यूजर्स; अभी अपडेट करें

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

टेक ब्रैंड वनप्लस की ओर से बीते दिनों OnePlus 12 फ्लैगशिप फोन के साथ ही  अफॉर्डेबल विकल्प के तौर पर OnePlus 12R लॉन्च किया गया है। इस अफॉर्डेबल डिवाइस में प्रीमियम हार्डवेयर के अलावा दमदार कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन की सेल भारतीय मार्केट में 6 फरवरी से शुरू होने वाला है। इससे पहले ही डिवाइस को बड़ा कैमरा अपग्रेड मिला है।  

कंपनी ने भारत में नए OnePlus 12R की रिलीज के बाद इसके लिए पहला अपडेट रोलआउट कर दिया है। वनप्लस ने बताया है कि यह अपडेट सिस्टम स्टेबिलिटी के अलावा बेहतर कैमरा अपग्रेड्स लेकर आया है। यानी इसे इंस्टॉल करने के बाद यूजर्स को बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस का फायदा  मिलने लगेगा। लेटेस्ट अपडेट का साइज करीब 400MB है।

यह भी पढ़ें: सबसे पावरफुल प्रोसेसर वाला OnePlus 12 भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

फोन ऑन करते ही मिलेगा अपडेट

देश में OnePlus 12R की सेल 6 फरवरी से शुरू हो रही है। पहले ही यह अपडेट  OxygenOS version 14.0.0.307 (EX01) रोलआउट किया जा रहा है। यानी ज्यादातर यूजर्स को डिवाइस अनबॉक्स करने पर पहली बार ऑन करते ही यह अपडेट मिल जाएगा। डिवाइस Android 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 के साथ लॉन्च हुआ है। 

ऐसे हैं OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस

नए फोन में में 6.78 इंच का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1600nits की पीक ब्राइटनेस के साथ मिलता है और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 16GB तक रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलता है। फोन Android 14 पर बेस्ड  लेटेस्ट OxygenOS 14 के साथ आता है।  

इयरबड्स मार्केट में बड़ा धमाका, आ गए OnePlus Buds  3; इतनी रखी गई कीमत

कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 12R के कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके अलावा 8MP IMX355 अल्ट्रा-वाइड लेंस और तीसरा 2MP सेंसर भी ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल में मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में बड़ी  5500mAh बैटरी 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ दी  गई है। 

इतनी है नए फोन की शुरुआती कीमत

OnePlus 12R को भारतीय मार्केट में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। ग्राहक यह फोन कंपनी वेबसाइट के अलावा Amazon पर ऑर्डर कर पाएंगे।

[ad_2]

Source link