[ad_1]
अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट करके लिखी ये कविता
अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट करके लिखा है कि साल 2023 के लिए कविता: ‘चला गया सुहैल समीर, वह था एक नल्ला! शाश्वत अब तुम आगे आओ और संभालो गल्ला!’ उन्होंने आगे लिखा कि, ‘मैं अपने अंग्रेजी-भाषी दोस्तों को बताना चाहूंगा कि नल्ला मतलब नालायक या अक्षम होता है। वहीं गल्ला मतलब बिजनस या कारोबार से जुड़े मसले होते हैं।’ आपको बता दें कि शाश्वत नकरानी, भारतपे के को-फाउंडर हैं।
सुहैल और अशनीर के बीच हुई थी अनबन
अशनीर और सुहैल के बीच काफी अनबन हो गई थी। इसी के चलते सुहैल को भारतपे के सीईओ पद से हटना पड़ा है। हालांकि कंपनी में इससे पहले भी तीन बड़े अधिकारियों के इस्तीफे हुए हैं। इनमें विजय अग्रवाल, नेहुल मल्होत्रा और रजत जैन शामिल हैं। पिछले साल मार्च में अशीनर ग्रोवर के इस्तीफे के बाद सुहैल ने भारतपे की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन कुछ महीनों के बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा है।
अशनीर ने अपनी किताब में लगाया था आरोप
अशनीर ग्रोवर की हाल ही में एक किताब आई है। इस किताब का नाम ‘दोगलापन’ है। ग्रोवर ने दावा किया था कि उनकी किताब ‘दोगलापन’ में ऐसे सच छिपे हैं, जो भारतपे के अधिकारियों में तहलका मचा देंगे। इस किताब में अशनीर ने भारतपे के सीईओ सुहैल समीर पर कंपनी की संपत्ति का गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। पहले भी अशनीर भारतपे और उसके अधिकारियों पर इस तरह के आरोप लगा चुके हैं।
[ad_2]
Source link