[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के दो नेताओं के बीच पुलिस के सामने ही बहस इतनी बढ़ गई कि एक ने दूसरे पर गोली चला दी। घटना उल्हासनगर की है। यहां शिवसेना के महेश गायकवाड़ और भाजपा के गनपत गायकवाड़ किसी आपसी विवाद को लेकर थाने पहुंचे थे। शुक्रवार देर रात वे दोनों ही एक सनियर पुलिस अधिकारी की केबिन में बैठे थे। तभी बहस इतनी बढ़ी कि भाजपा विधायक गणेश गायकवाड़ ने पिस्तौल निकाल ली और महेश गायकवाड़ पर चार राउंड फायर कर दिए। थाने के बाहर दोनों नेताओं के समर्थक भी मौजूद थे।
फायरिंग के बाद आनन-फानन में महेश को अस्पातल भेजा गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में शिवसेना विधायक राहुल पाटिल भी घायल हुए हैं। दोनों ही नेताओं को जुपिटर अस्पताल ठाणे में भर्ती कराया गया है। गनपत गायकवाड़ को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा उनकी बंदूक भी सीज कर दी गई।
महेश गायकवाड़ को पहले उल्हासनगर के मीरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि हालत नाजुक होने पर उन्हें जुपिटर हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। शिवसेना नेता के समर्थक भी अस्पताल के बाहर जमा हो गए हैं। स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
वहीं भजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने कहा कि कोर्ट जो भी फैसला देगा उन्हें स्वीकार होगा। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि शिंदे सरकार में अपराध बढ़ गया है। भाजपा विधायक ने कहा, एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को ठगा है और अब भाजाप को भी ठग रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एकनाथ शिंद ने उनसे बी लाखों रुपये ले लिए। भाजपा विधायक ने कहा, मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं कोई अपराधी नहीं हूं।
[ad_2]
Source link