Home Entertainment नीना गुप्ता ने बताया उनके मरने के बाद क्या हेडिंग देगी मीडिया, बोलीं- मैं चूहा हूं

नीना गुप्ता ने बताया उनके मरने के बाद क्या हेडिंग देगी मीडिया, बोलीं- मैं चूहा हूं

0
नीना गुप्ता ने बताया उनके मरने के बाद क्या हेडिंग देगी मीडिया, बोलीं- मैं चूहा हूं

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

नीना गुप्ता अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। उनका कहना है कि लोग भले उन्हें रिबेल समझते हैं लेकिन वह चूहा हैं। नीना ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने बिना शादी के बच्चे को जन्म दिया तो लोग बहादुर समझने लगे जबकि ऐसा है नहीं। इतना ही नहीं, नीना गुप्ता ने एक हेडलाइन भी दी और कहा कि उनके मरने के बाद ऐसा कुछ छपेगा। उन्होंने बताया कि जिंदगी अपनी शर्तों पर नहीं जी है। 

बोलीं, मेरे मरने के बाद हेडिंग होगी…

नीना गुप्ता ने ब्रूट को दिए इंटरव्यू में कहा, मैं रिबेल नहीं हूं। मैं चूहा हूं। मैं अनकन्वेंशनल नहीं हूं, मैं तो इस वक्त बहुत कन्वेंशनल इंसान हूं। क्योंकि मैंने बिना शादी के बच्चा पैदा किया, जो कि भारत और बाहर लाखों महिलाओं ने किया है मीडिया ने मुझे बहादुर बना दिया। मेरे मरने के बाद हेडलाइन होगी, ‘नीना गुप्ता , जिन्होंने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी, नहीं रहीं’। मैंने ऐसा नहीं किया है। 

ऐक्टिंग के फैसले पर पेरेंट्स का रिऐक्शन

नीना के ऐक्टिंग के फैसले पर पेरेंट्स का क्या रिऐक्शन था, इस पर वह बताती हैं, वे मेरे खिलाफ थे। मेरी मां खुद उस वक्त डबल एमए थीं। वह हिंदी फिल्मों को नीची नजरों से देखती थीं। वह इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल्स में जाती थीं और इंग्लिश फिल्में देखती थीं। जब मैंने उनको बताया तो वह मर गईं, बोलीं, हरगिज नहीं। 

मसाबा के जन्म के बाद का वक्त

मसााब के जन्म के बारे में नीना बोलीं, यह बहुत अजीब था क्योंकि बहुत खुशी थी और नाखुशी भी। उन्होंने बताया कि मसाबा के पैदा होने की खुशी थी लेकिन मीडिया और किसी ने उनकी जिंदगी नरक कर दी थी। नीना ने बताया कि उन्होंने तय किया कि अपनी जिंदगी में सिर्फ अच्छे लोग रखेंगी। 

2008 में की शादी

नीना गुप्ता जानी-मानी फैशन डिजाइन मसाबा गुप्ता की मां हैं। उन्होंने बिना शादी के बेटी को जन्म दिया था। मसाबा के पिता पूर्व वेस्ट इंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स हैं। मसाबा 1988 में पैदा हुई थीं। विवियन और नीना गुप्ता पूरी जिंदगी अलग रहे। 2008 में नीना ने विवेक मेहरा से शादी की थी। 

[ad_2]

Source link