Home Sports Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, बल्लेबाजी से मचाया तहलका – India TV Hindi

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, बल्लेबाजी से मचाया तहलका – India TV Hindi

0
Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, बल्लेबाजी से मचाया तहलका – India TV Hindi

[ad_1]

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi

Image Source : PTI
Yashasvi Jaiswal

Yashasvi Jaiswal Double Century: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। जब रोहित शर्मा सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन यशस्वी जायसवाल ने कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने एक छोर संभाले रखा और दोहरा शतक जड़ दिया। वह टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 209 रन बनाए, जिसमें 19 चौके और 7 छक्के शामिल थे। यशस्वी जायसवाल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से पांच बड़े रिकॉर्ड्स बना दिए हैं। 

1. ऐसा करने वाले बने चौथे बल्लेबाज

यशस्वी जायसवाल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले हेफ्ट हैंड के चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सौरव गांगुली, विनोद कांबली और गौतम गंभीर ऐसा कर चुके हैं। जायसवाल ने अपनी विस्फोटक बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। 

2. दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज

यशस्वी जासवाल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने 21 साल 283 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया है।  पहले नंबर पर विनोद कांबली हैं। उन्होंने 21 साल 35 दिन की उम्र में टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था। 

3. पांचवें नंबर पर पहुंचे जायसवाल 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियां खेलकर पहला दोहरा शतक लगाने के मामले में यशस्वी जायसवाल पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ 10 पारियां खेलकर ही दोहरा शतक लगा दिया है। करुण नायर ने तीन पारियां, विनोद कांबली ने चार पारियां, सुनील गावस्कर और मयंक अग्रवाल ने 8 पारियां, चेतेश्वर पुजारा ने 9 टेस्ट पारियां खेलकर दोहरा शतक लगाया था।

4. भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले 25वें खिलाड़ी

यशस्वी जायसवाल भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले 25वें खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले भारत के लिए 24 खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ चुके हैं। अब भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वालों की लिस्ट में यशस्वी जायसवाल ने अपना नाम दर्ज करवा लिया है। 

5. भारत के लिए पहली बार हुआ ऐसा 

यशस्वी जायसवाल ने इस पारी के दौरान टीम इंडिया के आधे से ज्यादा रन बनाए। उनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज इस पारी में 35 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया के किसी बल्लेबाज ने दोहरा शतक लगाया हो और इसी पारी में बाकी कोई बल्लेबाज 35 रन से ज्यादा नहीं बना पाया। जायसवाल ने भारत के लिए 209 रन बनाए। वहीं शुभमन गिल 34 रन बनाकर दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। 

यह भी पढ़ें:

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, 41 साल बाद भारत में देखने को मिला ये कारनामा 

बुमराह के आगे ‘नतमस्तक’ हुए स्टोक्स, उड़ा स्टंप और टेस्ट क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम

Latest Cricket News



[ad_2]

Source link