[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
मोटोरोला (Motorola) ने कुछ दिन पहले अपने नए स्मार्टफोन Motorola G24 Power को भारत में लॉन्च किया था। आज इस फोन की पहली सेल है। आप इसे दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं। मोटो का यह लेटेस्ट फोन दो वेरिएंट- 4जीबी+128जीबी और 8जीबी+128जीबी में आता है। फोन के 4जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, इसके 8जीबी रैम वाले वेरिएंट के लिए आपको 9,999 रुपये खर्च करने होंगे। फोन खरीदने के लिए अगर आप फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको 5 पर्सेंट का कैशबैक मिलेगा।
कंपनी का यह फोन 400 रुपये से कम की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। इस फोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 6000mAh की बैटरी जैसे तगड़े फीचर दिए गए हैं। फोन में 8जीबी तक की वर्चुअल रैम भी मिलती है, जिससे इसकी टोटल रैम 16जीबी तक की हो जाती है। आइए जानते हैं डीटेल।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 8जीबी तक की LDPPD4x रैम ऑफर कर रही है। वर्चुअल रैम इस फोन की टोटल रैम को 16जीबी तक का कर देता है। फोन 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 चिपसेट दे रही है। फोन में आपको 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
Samsung Galaxy A सीरीज का नया फोन मचाएगा बवाल, मिलेंगे धांसू फीचर, सेल्फी कैमरा 32MP का
नॉच-लेस डिजाइन वाला यह फोन 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 का है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे दिए गए हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6000mAh की है। यह बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मोटोरोला G24 पावर स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन- सॉल्टवॉटर स्लाइड और कोरोंट ब्लू में आता है।
[ad_2]
Source link