Home World जापान में सुनामी से फुकुशिमा परमाणु संयत्र में आई बड़ी खराबी, रेडियोधर्मी पदार्थ लीक – India TV Hindi

जापान में सुनामी से फुकुशिमा परमाणु संयत्र में आई बड़ी खराबी, रेडियोधर्मी पदार्थ लीक – India TV Hindi

0
जापान में सुनामी से फुकुशिमा परमाणु संयत्र में आई बड़ी खराबी, रेडियोधर्मी पदार्थ लीक – India TV Hindi

[ad_1]

जापान का फुकुशिमा संयंत्र। - India TV Hindi

Image Source : AP
जापान का फुकुशिमा संयंत्र।

तोक्यो: सुनामी प्रभावित जापान में तबाही की खबरों के बीच फुकुशिमा-दाइची परमाणु ऊर्जा संयंत्र में भी खराबी आने की बड़ी सूचना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के एक शोधन मशीन से रेडियोधर्मी पानी का रिसाव हो रहा है। इससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। रेडियोएक्टिव पदार्थ की लीकेज रोकने के लिए विशेषज्ञों की टीम जुट गई है। हालांकि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके चलते कोई घायल नहीं हुआ। संयंत्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि विकिरण की निगरानी से पता चला कि इस रिसाव का बाहरी वातावरण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। संयंत्र का संचालन करने वाली ‘तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी होल्डिंग्स’ ने बताया कि दूषित पानी से मुख्य रूप से सीजियम और स्ट्रोंशियम को हटाने के लिए डिजाइन की गई शोधन मशीन ‘सेरी’ में वाल्व की जांच के दौरान बुधवार सुबह एक कर्मचारी को इस रिसाव का पता चला। इसने कहा कि मशीन को रखरखाव कार्य के लिए बंद रखा गया है।

इतने मीट्रिक टन रेडियोधर्मी पानी का हुआ रिसाव

कंपनी ने कहा कि लगभग 5.5 मीट्रिक टन रेडियोधर्मी पानी का रिसाव हुआ है, लेकिन रेडियोधर्मी पानी संयंत्र परिसर से बाहर नहीं निकल सका है। इसने कहा कि रिसाव हुआ पानी कानूनी तौर पर छोड़े जाने योग्य सीमा से 10 गुना अधिक रेडियोधर्मी था। कंपनी के प्रवक्ता केनिचि तकाहरा ने कहा कि रिसाव हुए पानी को पूरी तरह साफ किया गया है और इसके संपर्क में आई मिट्टी को भी हटाया जा रहा है। यह स्पष्ट नहीं है कि मशीन में रिसाव कब शुरू हुआ, लेकिन कंपनी ने कहा कि मंगलवार को निरीक्षण में कोई समस्या नहीं पाई गई थी। (एपी) 

यह भी पढ़ें

दक्षिणी गाजा शहर पर इजरायल ने किया भीषण हवाई हमला, चपेट में आए 13 लोगों की मौत

कैलिफोर्निया में अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 नौसैनिकों की मौत

Latest World News



[ad_2]

Source link