
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
यूपी विधानसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर जमकर हमले किए। सीएम योगी ने अखिलेश का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ आ रहे जयंत चौधरी को लेकर निशाना साधा। योगी से पहले अखिलेश यादव ने कविताओं और शायरी के जरिए हमले किए थे। सीएम योगी ने भी अखिलेश पर दोहे के जरिए निशाना साधा। योगी ने कहा कि बिगड़ी बात बनै नहीं, लाख करो किन कोय, रहिमन फाटे दूध को मथे न माखन होय। योगी ने कहा कि अब आपके साथ कोई रहना नहीं चाहता है। लोग समझ गए हैं कि आप कभी भी धोखा दे सकते हैं।
सीएम योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का मोदी सरकार का ऐलान किसानों का सम्मान है। यह यूपी का सम्मान है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष (अखिलेश यादव) ने एक बार भी चौधरी साहब का नाम नहीं लिया। कम से कम जब किसानों की बात कर रहे थे, उन्हें चौधरी साहब की बात करनी चाहिए थी। योगी ने बिना जयंत चौधरी का नाम लिए इशारों में कहा कि हम नेता प्रतिपक्ष की स्थित को समझ सकते हैं। उनकी आज स्थिति यह हो गई है कि कोई उनके साथ आने को तैयार नहीं है। वह कब किसे धोखा दे दें कुछ पता नहीं है। चाचा (शिवपाल) तो यह जानते ही थे। अब सभी यह जान गए हैं। हालांकि हम लोग चाचा को सम्मान देते हैं।
बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर… UP के बजट पर अखिलेश यादव का तंज
योगी ने कहा कि उन्हें कम के कम चौधरी साहब का यहां जिक्र करना चाहिए था। सदन के अंदर चौधरी साहब का सम्मान करना भी किसानों का सम्मान है। उन्हें भारत रत्न मिलना भी यूपी का सम्मान है। जब बजट के अंदर अन्नदाता की चर्चा हो रही है तो कम से कम चौधरी साहब की भी चर्चा कर देना चाहिए था।
बजट के आकार और कम खर्च को लेकर अखिलेश यादव के हमले का भी सीएम योगी ने जवाब दिया।
सीएम योगी ने कहा कि उन्हें बजट के आकार को लेकर आपत्ति है। ऐतिहासिक वर्ष का यह ऐतिहासिक वजट है। पिछले वर्ष से भी देखेंगे तो 60 फीसदी वढ़ोतरी के साथ सदन में पेश हुआ है। योगी ने कहा कि इसका आकार बड़ा है, केवल व्यय की वृद्धि नहीं हुई है। 25 करोड़ लोगों के विकास के लिए, यूपी के इंफ्रास्ट्रचर के लिए, शिक्षा स्वास्थ्य और टेक्नालॉजी के लिए और आम लोगों के जीवन को उठाने के लिए यह बजट है।
सीएम योगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष दिसंबर 2023 के आंकड़ों को पेश कर रहे थे। यह बजट 31 मार्च तक चलेगा। आज का बजट एक अप्रैल से लागू होगा। उन्हें इतनी तो जानकारी होनी चाहिए। आप पांच साल मुख्यमंत्री रहे हैं, पांच साल तक आपको प्रदेश ने झेला है, तो इतनी जानकारी होनी चाहिए।
पांचवीं अर्थव्यवस्था और वन ट्रिलियन इकोनामी को लेकर भी सीएम योगी ने जवाब दिया। योगी ने कहा कि आर्थिक शक्ति की बात आप कर रहे थे। हम ब्रिटेन को हराकर पांचवी अर्थव्यवस्था बने हैं। जिस चीज का स्वागत करना चाहिए, उसमें भी दोष निकाल रहे हैं। यह तो गौरव की बात है। कहा कि आप अयोध्या जाना नहीं चाहते। आप तो ब्रिटेन अक्सर जाते ही हैं, आपके टिकट कौन बुक कराता है यह भी पता है।
योगी ने कहा कि इन्हें पांचवीं अर्थव्यवस्था में भी संदेह है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत पांचवीं से तीसरी अर्थव्यवस्था भी बनेगा। पीएम मोदी ने वन ट्रिलियन डालर के रोडमैप पर अखिलेश के सवाल का भी जवाब दिया। बताया कि किस तरह से किसानों और नौजवानों के लिए काम हो रहा है। किस तरह से कारोबारियों को राहत पहुंचाई जा रही है।
[ad_2]
Source link