[ad_1]
हाइलाइट्स
सपने में डूबता सूरज दिखना कई बार अशुभ माना जाता है.
कभी-कभी इसे एक अध्याय का अंत और दूसरे की शुरुआत माना जाता है.
Dreaming Sunset Meaning: सपनों का हमारे जीवन से गहरा संबंध है, सपने में दिखाई देने वाली कई चीजें अच्छे तो कुछ चीजें बुरे संकेत देती हैं. कई बार इन सपनों की मिले-जुले परिणाम भी हो सकते हैं, जिनका असर हमारे जीवन पर बहुत अधिक होता है. इन्हीं सपनों में से एक है डूबता सूरज का सपना देखना, जो आने वाले भविष्य को लेकर कई संकेत देता है. अगर आप भी डूबते सूरज का सपना देखते हैं तो आइए जानते हैं दिल्ली निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित आलोक पाण्ड्या से कि इस सपने का क्या अर्थ है?
1. सपने में सूर्यास्त देखना
सपने में सूर्यास्त देखना काफी हद तक नकारात्मक माना जाता है लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं हो सकता क्योंकि इसे एक तरह से आज के दिन की समाप्ति और एक नई शुरुआत की तैयारी की तरह भी देखा जाता है. इसे एक चक्र का समापन माना जाता है. ये संकेत है पुराने अध्याय का समापन और नए अध्याय की शुरुआत का.
यह भी पढ़ें – कैसी हो घर में बप्पा की मूर्ति, किस तरफ होना चाहिए उनकी सूंड, क्या है दाईं और बाईं तरफ सूंड का अर्थ
2. चुनौतियों का प्रतीक
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपके सपने में डूबता सूरज जाता है तो इसका मतलब है, आपके व्यक्तिगत या व्यावसायिक जीवन में कई चुनौतियां आने के लिए तैयार हैं. यह सपना अच्छे दौर की समाप्ति और संघर्ष का प्रारंभ माना जा सकता है.
3. नए व्यवसाय की शुरुआत
सपने में ढलता सूरज दिखाई देना संकेत है कि आने वाले समय में आप नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं. यह सपना आपको अध्यात्म की तरफ भी मोड़ता है. ढलते सूरज का सपना देखना आंतरिक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है.
यह भी पढ़ें – सपने में दिख रही हैं पुरानी हवेली या पुराना घर, किस बात की तरफ है इशारा, जान लें इससे जुड़े शुभ अशुभ संकेत
4. शांति का प्रतीक
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को बार-बार सूर्यास्त का सपना आता है तो एक तरह से ये शांति का प्रतीक भी माना जाता है. ये संकेत है आपके जीवन से समस्या दूर होने वाली हैं और आपको शांति प्राप्त होने वाली है. इसे ऐसे भी माना जा सकता है कि आपको कुछ समय आराम करने की आवश्यकता है.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : February 17, 2024, 12:28 IST
[ad_2]
Source link