Thursday, March 13, 2025
Google search engine
HomeEducation & JobsUP Police Constable Exam Question Paper Download Pdf : ये रहे यूपी...

UP Police Constable Exam Question Paper Download Pdf : ये रहे यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र, जानें कैसा आया पेपर


ऐप पर पढ़ें

UP Police Constable Question Paper Download Pdf : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले और दूसरे दिन पूरी सख्ती के साथ आयोजित की गई। पहले दिन की पहली शिफ्ट में लखनऊ में परीक्षा केंद्र से निकले अधिकांश अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रश्न पत्र आसान था। कइयों ने पेपर को औसत बताया। उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न आसान थे। पेपर में विश्व पुस्तक दिवस, बैलाडिला की पहाड़ियां, जनगणना संगठन, कुमारसंभव, सोनपुर पशु मेला, डबल्यूएचओ, नाल्को कंपनी, यूपी का राज्य वृक्ष, भदोही की कला, मथुरा किसकी जन्मस्थली आदि से जुड़े प्रश्न पूछे गए। यह भी पूछा गया कि चार सौ साल पहले किस राज्य के कुछ हिस्सों में नहर सिंचाई की एक स्थानीय प्रणाली विकसित हुई थी जिसे कल्ह कहा जाता है। किस संकीर्ण चैनल से भारत और श्रीलंका अलग होते हैं। बहुत से अभ्यर्थियों ने बताया कि रीजनिंग के प्रश्नों को पढ़ने में लंबा समय लगा। प्रश्न का साइज बड़ा था। 

यहां देखें दोनों दिनों की चारों शिफ्ट के पेपर

UP Police Constable Question Paper Download Pdf 17 February First Shift  – पूरा प्रश्न देखने के लिए क्लिक करें 

UP Police Constable Question Paper Download Pdf 17 Feb 2nd Shift  – पूरा प्रश्न देखने के लिए क्लिक करें 

up police constable exam question paper 18 feb shift 1

up police constable exam question paper 18 feb shift 2

यहां देखें कुछ अन्य प्रश्न जो पेपर में आए

– 1946 में भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे

– प्रयाग प्रशस्ति की रचना किसने संस्कृत में की है। 

– भारत के पूर्वी तट पर सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून झील कौन सी है

– अंगूर की खेती, उपज और कटाई को किस नाम से जाना जाता है।

– ग्रेट बेरियर रीफ किस देश के तट पर स्थिति है।

तगड़ी तलाशी

परीक्षा केंद्रों पर महिला अभ्यर्थियों को प्रवेश के दौरान पर्स, शॉल, हाथ में बंधे धागे, हाथों के कंगन, बालों में लगे कलेचर यहां तक कि मंगलसूत्र भी उतरवा लिए गए। 

भर्ती बोर्ड ने पेपर लीक के आरोप का दिया करारा जवाब

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड सोशल मीडिया पर भी पूरी नजर बनाए हुए है। एक्स पर जब एके स्टालिन नाम के एक यूजर ने ट्वीट किया कि क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है? इस पर यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने जवाब दिया कि गुमराह न करें।  बोर्ड ने लिखा, ‘कृपया भ्रामक सूचना न फैलाएं। आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा सुचारु रुप से चल रही है।’



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments