[ad_1]
हाइलाइट्स
गृह प्रवेश के लिए शुभ नक्षत्र रेवती रोहिणी, मृगशिरा, चित्रा, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद और अनुराधा हैं.
गृह प्रवेश के लिए शुभ दिन शुक्रवार, गुरुवार, बुधवार और सोमवार हैं.
नए साल 2024 का मार्च महीना प्रारंभ होने वाला है. जो लोग मार्च 2024 में अपने नए भवन में गृह प्रवेश करना चाहते हैं, उनको इस माह के गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त और तारीखों के बारे में जान लेना चाहिए. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, मार्च में गृह प्रवेश के लिए केवल 8 दिन ही शुभ मुहूर्त हैं. ऐसे में आपको अपने लिए सही दिन का चुनाव करना है तो आपको पंचांग देखना होगा. आप पंचांग नहीं देख सकते हैं तो हम आपकी समस्या का समाधान कर देते हैं. आपके लिए लेकर आए हैं मार्च 2024 के गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त, दिन, तारीख और नक्षत्र का कैलेंडर. नीचे देखें मार्च 2024 के गृह प्रवेश मुहूर्त और दिन.
मार्च 2024 के गृह प्रवेश मुहूर्त
2 मार्च, दिन: शनिवार, मुहूर्त: दोपहर 02:42 बजे से अगली सुबह 06:44 बजे तक
त्रिपुष्कर योग: 07:53 से 14:42 बजे तक
रवि योग: 06:45 से 14:42 बजे तक
नक्षत्र: विशाखा – 14:42 तक, उसके बाद अनुराधा
6 मार्च, दिन: बुधवार, मुहूर्त: दोपहर 02:52 बजे से अगली सुबह 04:13 बजे तक
नक्षत्र: पूर्वाषाढा – 14:52 तक, फिर उत्तराषाढा
ये भी पढ़ें: मार्च में विवाह के लिए हैं 10 शुभ मुहूर्त, लेकिन 5 दिन ही बज पाएगी शहनाई? जानें क्या है वजह
11 मार्च, दिन: सोमवार, मुहूर्त: सुबह 10:44 बजे से अगली सुबह 06:34 बजे तक
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद – 23:02 तक, फिर रेवती
योग: शुभ – 11:58 तक, फिर शुक्ल
15 मार्च, दिन: शुक्रवार, मुहूर्त: रात 10:09 बजे से अगली सुबह 06:29 बजे तक
नक्षत्र: कृत्तिका – 16:08 तक, उसके बाद रोहिणी
योग: प्रीति – 19:46 से
रवि योग – 06:31 से 16:08
16 मार्च, दिन: शनिवार, मुहूर्त: सुबह 06:29 बजे से रात 09:38 बजे तक
नक्षत्र: रोहिणी – 16:05 तक, फिर मृगशिरा
योग: प्रीति – 18:08 तक, उसके बाद आयुष्मान्
द्विपुष्कर योग: 16:05 से 21:38
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:29 से 16:05
अमृत सिद्धि योग: 06:29 से 16:05
ये भी पढ़ें: माघ पूर्णिमा पर बन रहे धन प्राप्ति के अद्भुत संयोग, 3 उपाय कर सकते हैं मालामाल, माता लक्ष्मी भी होंगी प्रसन्न
27 मार्च, दिन: बुधवार, मुहूर्त: सुबह 06:17 बजे से शाम 04:16 बजे तक
नक्षत्र: चित्रा – 16:16 तक, उसके बाद स्वाति
29 मार्च, दिन: शुक्रवार, मुहूर्त: रात 08:36 बजे से अगली सुबह 06:13 बजे तक
नक्षत्र: विशाखा – 20:36 तक, फिर अनुराधा
योग: वज्र – 23:12 तक, उसके बाद सिद्धि
सर्वार्थ सिद्धि योग: 20:36 से 06:13, मार्च 30
30 मार्च, दिन: शनिवार, मुहूर्त: सुबह 06:13 बजे से रात 09:13 बजे तक
नक्षत्र: अनुराधा – 22:03 तक, फिर ज्येष्ठा
योग: सिद्धि – 22:47 तक
रवि योग: 22:03 से 06:12, मार्च 31
गृह प्रवेश के लिए शुभ दिन और नक्षत्र कौन से हैं?
गृह प्रवेश के लिए शुभ नक्षत्र रेवती रोहिणी, मृगशिरा, चित्रा, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद और अनुराधा हैं. गृह प्रवेश के लिए शुभ दिन शुक्रवार, गुरुवार, बुधवार और सोमवार हैं. इसके अलावा किसी भी माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी, त्रयोदशी, दशमी, सप्तमी, षष्टी, पंचमी, तृतीया और द्वितीया तिथियां गृह प्रवेश के लिए शुभ मानी जाती हैं.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : February 21, 2024, 10:27 IST
[ad_2]
Source link