[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Massive Avalanche in Gulmarg: जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन से कई पर्यटक बर्फ में फंस गए। जिन्हें निकालने के लिए सेना और स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अभियान में हेलीकॉप्टर भी उतारे गए। इस अभियान में सेना ने 6 लोगों को बाहर निकाल लिया है। जबकि एक रूसी स्कीयर की मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर के स्की शहर गुलमर्ग में भारी हिमस्खलन के बाद अभी भी कई लोगों के लापता होने की आशंका है। इसमें कई विदेशी पर्यटक भी हो सकते हैं। फिलहाल खोजी और बचाव दल ने 6 स्कीयर को बचा लिया है। रूसी नागरिक की हिमस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई है।
इससे पहले अधिकारियों ने पीटीआई के हवाले से बताया कि आज गुलमर्ग के ऊपरी हिस्से में कोंगदूरी ढलान के पास भारी हिमस्खलन हुआ। इस दौरान कुछ विदेशी पर्यटक स्थानीय लोगों के बिना स्की ढलानों पर गए थे। वे हिमस्खलन की चपेट में आ गए।
सूचना मिलते ही सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की एक गश्ती टीम ने बचाव का मोर्चा संभाला और 6 लोगों को रेस्क्यू किया। बता दें कि गुलमर्ग में, जहां जनवरी के पहले कुछ हफ्तों में बर्फ का नामों-निशान नहीं था, फरवरी की शुरुआत से भारी बर्फबारी देखी जा रही है।
[ad_2]
Source link