Home Life Style बढ़ती उम्र में स्किन टाइट और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए रोजाना पिएं ये जूस, एक्सपर्ट ने बताया बनाने का तरीका

बढ़ती उम्र में स्किन टाइट और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए रोजाना पिएं ये जूस, एक्सपर्ट ने बताया बनाने का तरीका

0
बढ़ती उम्र में स्किन टाइट और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए रोजाना पिएं ये जूस, एक्सपर्ट ने बताया बनाने का तरीका

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Juice For Radiant Skin: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे का निखार भी कम होने लगता है। मेकअप या ब्यूटी प्रोडक्ट्स चेहरे की असल खूबसूरती वापस नहीं लौटा सकते हैं। यही वजह है कि त्वचा को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए एक्सपर्ट हमेशा हेल्दी लाइफस्टाइल,पर्याप्त नींद,सही खानपान जैसी चीजों पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। अगर आप चेहरे पर दाग,धब्बे,झाइयों से परेशान रहते हैं और वापस नेचुरल तरीके से स्किन को टाइट और ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में रोजाना यह खास वेजिटेबल जूस को शामिल कर लें।  

पोषण विशेषज्ञ और स्किन एंड हेयर एक्सपर्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके सिर्फ दो हफ्तों में चेहरे पर निखार लाने का तरीका बताया है। किरण कुकरेजा ने अपने इस वीडियो में बताया है कैसे खीरे के इस वेजिटेबल जूस को दो हफ्ते बनाकर पीने से आपका बेदाग निखरी त्वचा का सपना पूरा हो सकता है।

वेजिटेबल जूस बनाने के लिए सामग्री-

-एक खीरा

-थोड़ी सी धनिया पत्ती

-कुछ पुदीना पत्तियां

-एक आंवला

-1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर

-1/2 नींबू का रस

-1 गिलास पानी

ग्लोइंग स्किन के लिए वेजिटेबल जूस बनाने का तरीका-

वेजिटेबल जूस बनाने के लिए सबसे पहले एक जूसर ग्राइंडर जार में एक गिलास पानी डालें। इसके बाद एक खीरे को बिना छिलका उतारे मोटा-मोटा काटकर जूसर ग्राइंडर जार में कुछ धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती, एक आंवला, 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर और आधा नींबू का रस के साथ डालकर ढक्कन बंद करके सभी सामग्रियों को पीसकर उसका जूस निकाल लें। इस बात का खास ख्याल रखें कि आपको इस जूस को छानना नहीं है। आपका टेस्टी और हेल्दी वेजिटेबल जूस बनकर तैयार है। चेहरे पर दो हफ्तों में नेचुरल ग्लो लाने के लिए इस वेजिटेबल जूस को रोजाना दिन में एक बार पिएं।  

[ad_2]

Source link