[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
नानी-दादी स्किन केयर के लिए हमेशा घरेलू चीजों के इस्तेमाल की सलाह देती हैं। स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए आप घर में कुछ फेस पैक को बनाकर आजमा सकते हैं। ये फेस पैक घर पर आसानी से बन सकते हैं। इसे लगाने के बाद स्किन को प्राकृतिक गुलाबी निखार मिलता है। ये फेस पैक स्किन के डेड सेल्स से निपटने में मदद करता है। इसे चुकंदर और चावल के साथ बनाया जा सकता है। जानिए इसे फेस पैक को कैसे बनाया जा सकता है। देखिए-
गुलाबी निखार के लिए कैसे बनाएं फेस पैक
इसके लिए क्या चाहिए..
फ्रेश एलोवेरा
चावल का आटा
चुकंदर का रस
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए एक फ्रेश एलोवेरा का पत्ता लें। फिर उसके चारों ओर के कोने काट लें। फिर एलोवेरा जेल निकालकर एक कटोरे में रख लें। अब 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा और चुकंदर का रस इसमें मिलाएं। इसका पेस्ट बनाने के लिए अच्छी तरह से ब्लेंड करें और इसे अपनी स्किन पर लगाएं। फिर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर सूखने पर मालिश करते हुए चेहरे को साफ करें।
फायदेमंद है चुकंदर
चुकंदर सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। इससे कोलाजेन बनाने में मदद मिलती है। ये डार्क स्पॉट्स कम करके एजिंग के लक्षणों को कम करता है। वहीं चुकंदर से बने फेस पैक को लगाकर स्किन ग्लो करने लगती है और आपकी स्किन भी ब्राइट होती है।
इस तरह भी बना सकते हैं फेस पैक
आप चुकंदर और संतरे के छिलके के पाउडर से फेस पैक बना सकते है। इसके लिए संतरे के छिलके का पाउडर लें और फिर इसमें चुंकदर को घीस लें, मिला लें। फेस पैक में मौजूद इन चीजों से स्किन को चमकाने में मदद मिलेगी।
Face Pack: चेहरे से टैन हटाता है ये घरेलू स्क्रब, खोई चमक आएगी वापस
[ad_2]
Source link