Home World रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों से वर्ल्ड इकोनॉमी पर खतरा, रूस ने दिया बड़ा बयान – India TV Hindi

रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों से वर्ल्ड इकोनॉमी पर खतरा, रूस ने दिया बड़ा बयान – India TV Hindi

0
रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों से वर्ल्ड इकोनॉमी पर खतरा,  रूस ने दिया  बड़ा बयान – India TV Hindi

[ad_1]

पुतिन और बाइडेन।- India TV Hindi

Image Source : FILE
पुतिन और बाइडेन।

Russia UkraineWar News: रूस और यूक्रेन में जंग के दो साल पूरे हो गए। इसी बीच अमेरिका ने रूस पर 500 प्रतिबंध लगा दिए। इस प्रतिबंध से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी खतरा मंडरा रहा है। हालांकि इस प्रतिबंध के बाद रूस की ओर से भी बयान आया है। इन पाबंदियों पर रूस ने कहा है कि उस पर इन पाबंदियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। रूस का यूक्रेन पर हमला और विपक्षी नेता नवलनी की मौत की वजह से यह प्रतिबंध अमेरिका ने लगाए हैं। 

प्रतिबंधों पर क्या बोले रूसी राजदूत?

वाशिंगटन में रूसी राजदूत अनातोली एंतोनोव ने कहा, ये अवैध प्रतिबंध रूसी संघ के आंतरिक मामलों में दखल का एक और बेशर्म व निंदनीय प्रयास है। प्रतिबंधों के जवाब में रूस ने यूरोपीय संघ (ईयू) के कई अन्य अधिकारियों के देश में घुसने पर रोक भी लगा दी है। उधर, विशेषज्ञों ने कहा, नए प्रतिबंधों से रूस-अमेरिका के साथ ही वैश्विक अर्व्यवस्था को भी झटका लग सकता है। अटलांटिक काउंसिल के किम डोनोवन ने कहा, रूस के लिए हम जो कदम उठा रहे हैं, वह वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बुरे प्रभाव डाल सकते हैं। 

जंग के दो साल पर कीव पहुंचे वैश्विक नेता

रूसी हमले की दूसरी वर्षगांठ पर एकजुटता दिखाने के लिए यूरोप, इटली, कनाडा और बेल्जियम के नेता कीव पहुंचे और यूक्रेन को समर्थन का संकल्प जताया। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, यूरोप तब तक यूक्रेन का समर्थन करेगा जब तक वह अंततः स्वतंत्र नहीं हो जाता।

Latest World News



[ad_2]

Source link