[ad_1]
साउथ कोरियन ब्रैंड सैमसंग का टेक इंडस्ट्री में बड़ा नाम है और यह सबसे बेहतरीन डिस्प्ले बनाने वाली कंपनियों में शामिल है। कम कीमत में नया स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो सैमसंग स्मार्ट टीवी रेंज पर मिल रहे जबरदस्त डिस्काउंट का फायदा जरूर उठाना चाहिए। कंपनी की Crystal 4K Neo Series की स्मार्ट टीवी रेंज पर 22,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
कम कीमत पर सैमसंग स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका ग्राहकों को शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर मिल रहा है और हर स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी 41 पर्सेंट तक सस्ते में मिल रहे हैं। यानी कि आपकी जरूरत कितने भी स्क्रीन साइज वाले टीवी की हो, आपको ज्यादा भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम 3 बेस्ट विकल्प आपके लिए लेकर आए हैं, जो 32 इंच से लेकर 55 इंच तक स्क्रीन साइज वाले मॉडल्स के हैं।
गजब डील! पूरे 72,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदें सैमसंग का प्रीमियम फोन
Samsung 55 inch Crystal 4K Neo Series Ultra HD Smart LED TV UA55AUE65AKXXL
घर में सिनेमा हॉल वाला मजा चाहिए और 55 इंच का बड़ा स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो यह 4K टीवी बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस स्मार्ट टीवी की कीमत 70,900 रुपये है लेकिन 32 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद इसे केवल 47,990 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। अल्ट्रा HD डिस्प्ले और बेजल-लेस डिजाइन वाले इस टीवी में 20W का दमदार ऑडियो आउटपुट मिलता है और इसपर कैशबैक ऑफर भी दिया गया है।
Samsung 43 inch Crystal 4K Series Ultra HD Smart LED TV UA43AUE60AKLXL
कम कीमत में बड़ा 4K टीवी खरीदना चाहते हैं तो करीब 30,000 रुपये में यह स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका अमेजन पर दिया जा रहा है। इस स्मार्ट टीवी को भारत में 52,900 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन पूरे 41 पर्सेंट डिस्काउंट के चलते ग्राहक इसे केवल 30,990 रुपये में खरीद सकते हैं। बैंक कार्ड ऑफर के साथ इस टीवी पर कैशबैक तो मिल ही रहा है, साथ ही इसे No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
सैमसंग यूजर्स के लिए बड़ी खबर, इन स्मार्टफोन्स में मिलने लगे नए फीचर्स
Samsung 32 inch Wondertainment Series HD Ready Smart TV UA32T4340BKXXL
अगर आपकी जरूरत 32 इंच वाले स्मार्ट टीवी से पूरी होती है तो Wondertainment Series का यह 32 इंच स्मार्ट टीवी आप सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस टीवी की भारत में कीमत 22,900 रुपये है लेकिन 41 पर्सेंट की छूट के बाद इसे अमेजन पर केवल 13,490 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस HD रेडी स्मार्ट टीवी HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड्स से भुगतान करने पर कैशबैक का फायदा भी मिल रहा है।
[ad_2]
Source link