Home Tech & Gadget Oppo के पुराने फोन्स में अब मिलेंगे नए फीचर्स, कंपनी ने जारी की लिस्ट; यहां देखें

Oppo के पुराने फोन्स में अब मिलेंगे नए फीचर्स, कंपनी ने जारी की लिस्ट; यहां देखें

0
Oppo के पुराने फोन्स में अब मिलेंगे नए फीचर्स, कंपनी ने जारी की लिस्ट; यहां देखें

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

चाइनीज टेक कंपनी ओप्पो का भारतीय स्मार्टफोन मार्केट शेयर में बड़ा शेयर है और कंपनी की ColorOS सॉफ्टवेयर स्किन में यूजर्स को ढेरों नए फीचर्स मिलते हैं। हो सकता है आप भी उन यूजर्स में शामिल हों, जिनके पुराने स्मार्टफोन को अब तक लेटेस्ट अपडेट नहीं मिला है। अगर ऐसा है तो आपका इंतजार खत्म होने वाला है और कंपनी अच्छी खबर लेकर आई है। 

ओप्पो की ओर से साल 2023 की पहली तिमाही में इसके स्मार्टफोन्स के लिए Android 13 पर आधारित ColorOS 13 के रोलआउट से जुड़ी टाइमलाइन शेयर की गई है। कंपनी के ढेरों स्मार्टफोन्स को यह अपडेट मिलने जा रहा है, जिनमें Oppo Find X2 Pro, Find X2, Find X2 Pro Lamborghini Edition और Find X2 League of Legends Edition शामिल हैं। 

तेजी से बिक रहा है ओप्पो का अनोखा फोन, फ्लिपकार्ट सेल में 30,000 रुपये का डिस्काउंट

आधिकारिक ट्वीट में शेयर की नई टाइमलाइन

कंपनी ने ColorOS के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई टाइमलाइन में बताया कि किन पुराने ओप्पो फोन्स के लिए ColorOS 13 का स्टेबल और बीटा वर्जन रोलआउट किया जाएगा। करीब 28 ओप्पो स्मार्टफोन्स को यह अपडेट मिलने लगा है। इस लिस्ट में Reno 8, Reno 7 5G, Reno 6, Reno 5 के अलावा Find X5 series, Find X3 series, F21 Pro 5G, F21 Pro, F19 Pro+, Oppo K10 5G और Oppo K10 हैं।

जनवरी में इन फोन्स को स्टेबल अपडेट

13 जनवरी से  Oppo Find X2 Pro, Find X2 और Find X2 Pro Lamborghini Edition को ColorOS 13 अपडेट मिलेगा। वहीं, Oppo Reno 8 और भारत में Oppo F21s Pro को 14 जनवरी से नया अपडेट दिया जाएगा। बीटा वर्जन पाने वाले फोन्स की बात करें तो फरवरी में Oppo Reno 5F और F19 Pro को ColorOS 13 बीटा अपडेट मिलेगा, जिसके लिए 11 जनवरी से अप्लाई किया जा सकता है।

ओप्पो ने यूजर्स को दिया तोहफा, इन फोन्स को 4 साल तक मिलेंगे अपडेट्स

अपने स्मार्टफोन में ऐसे चेक करें लेटेस्ट अपडेट

सबसे पहले अपने ओप्पो स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं और ‘About Device’ का चुनाव करें। यहां सॉफ्टवेयर वर्जन में जाकर आप अपडेट चेक कर पाएंगे। सीधे ‘Software Update’ सेक्शन में जाकर भी नया अपडेट इंस्टॉल किया जा सकता है। इस विंडो में दाईं ओर सबसे ऊपर दिए गए सेटिंग्स आइकन पर टैप करने के बाद आपको ट्रायल बीटा वर्जन के लिए अप्लाई करने का विकल्प मिल जाएगा।

[ad_2]

Source link