Home Life Style सर्दियों में नहीं होते आसानी से हाथ-पैर गर्म? जानें कारण और राहत के उपाय

सर्दियों में नहीं होते आसानी से हाथ-पैर गर्म? जानें कारण और राहत के उपाय

0
सर्दियों में नहीं होते आसानी से हाथ-पैर गर्म? जानें कारण और राहत के उपाय

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Cold feet and hands during winter season: सर्दियां शुरू होते ही कुछ लोगों की यह  शिकायत रहती है कि उनके हाथ-पैर हमेशा ठंडे बने रहते हैं। ठंड का मौसम है तो हाथ-पैरों का ठंडा होना लाजमी सी बात है लेकिन समस्या की बात तब होती है जब सर्दी भागाने के सभी उपाय आजमाने के बाद भी ठंड बनी रहती है। अगर ठंड शुरू होते ही आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आइए जान लेते हैं क्या है इसके पीछे छिपी बड़ी वजह और राहत के उपाय।   

सर्दी में हाथ-पैर ठंडे रहने के पीछे वजह-

मौसम का तापमान जरूरत से ज्यादा गिरने पर हाथ-पैरों की उंगुलियों, पंजों तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है। जिसका सीधा असर शरीर के ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ने लगता है और हाथ-पैर ठंडे होने लगते हैं। सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे होने की समस्या अधिकतर डायबिटीज और एनीमिया के मरीजों में देखने को मिलती है। अगर आप लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें।  

सर्दियों में ठंडे हाथ-पैरों को गर्म रखने के उपाय-

मालिश करें-


शरीर की मालिश करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होने के साथ पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की पूर्ति होती रहती है। अगर आप रोजाना सर्दियों में मालिश करते हैं तो शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इसके लिए आप सरसों या तिल के तेल को गुनगुना करके पूरे शरीर की मालिश करें।  

गर्म कपड़े पहनें-

सर्दियों में हाथ-पैर गर्म रखने के लिए गर्म कपड़े पहनकर रखें। जरूरत पड़े तो घर पर भी ग्लब्स, स्वेटर, वॉर्म सॉक्स, वॉर्म कोट पहनकर रखें। 

आयरन से भरपूर आहार-

सर्दियों में अक्सर देखा जाता है कि उन्हीं लोगों के हाथ और पैर हमेशा ठंडे बने रहते हैं, जिनके शरीर में एनीमिया की कमी होती है। एनीमिया शरीर में आयरन की कमी से होता है। अगर आप खुद को गर्म रखना चाहते हैं, तो आयरन से भरपूर आहार को अपनी डाइट में शामिल करें। 

सिकाई करें-

अगर आपके हाथ या पैर ठंडे रहते हैं, तो सेंधा नमक के पानी से सिकाई करना बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक टब गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर अपने हाथों और पैरों की सिकाई करें। सेंधा नमक शरीर को अंदर से गर्माहट देता है। इसके अलावा सर्दियों में होने वाली सूजन में भी आराम मिलता है।  

एक्सरसाइज-

एक्सरसाइज और योगा करने से शरीर का बॉडी टेंप्रेचर बढ़ता है, जिससे हाथ-पैर भी गर्म होते हैं। 

[ad_2]

Source link