Home Life Style Cooking Tips: केक बनाते समय ध्यान में रखें ये टिप्स, बनेगा सॉफ्ट और स्पंजी

Cooking Tips: केक बनाते समय ध्यान में रखें ये टिप्स, बनेगा सॉफ्ट और स्पंजी

0
Cooking Tips: केक बनाते समय ध्यान में रखें ये टिप्स, बनेगा सॉफ्ट और स्पंजी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

किसी भी तरह के सेलिब्रेशन में केक एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। बर्थडे हो या एनिवर्सरी, हर खास मौके पर केक का होना बेहद जरूरी है। कोई भी खुशी का मौका बिना केक के पूरा नहीं होता। आजकल लोग केक को घर पर बनाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार केक बहुत ज्यादा टाइट बन जाता है, जो स्वाद में खराब लगता है। यहां कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर केक सॉफ्ट और स्पंजी बनेगा।

सॉफ्ट-स्पंजी केक बनाने की टिप्स

1) केक को स्पंजी बनाने के लिए सभी चीजों का सही तापमान में होना जरूरी होता है। केक में इस्तेमाल होने वाले आटे और अंडे कमरे के तापमान पर होने चाहिए, जबकि मक्खन गर्म होना चाहिए। ऐसा करने पर एक नम और सॉफ्ट केक बनता है जो आपके मुंह में पिघल जाता है।

2) जब आप मिक्स को फोल्ड करते हैं, तो मिक्स करते हुए 8 बनाएं। सुपर स्पंजी केक के लिए, आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप केक को ज्यादा न मिलाएं क्योंकि इससे बुलबुले मर जाएंगे और केक सख्त हो जाएगा। 

3) छाछ में एसिडिक कंटेंट होता है जो केक को नरम बनाता है क्योंकि छाछ आटे में मौजूद ग्लूटेन को तोड़ देता है। छाछ के साथ थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी मिलाया जा सकता है। 

4) केक बनाने के लिए स्पेशल आटा आता है, दूसरे आटे की तुलना में ये  हल्के और फूले होते हैं, जिनमें मैदा होती है। केक के आटे में कॉर्न स्टार्च मिलाया जाता है, जो केक को स्पंजी बनाता है।

5) केक को स्पंजी और फूला हुआ बनाना चाहते हैं तो मिक्स में आटे को मिलाने से पहले आटे और बेकिंग सोडा को छान लें। नरम केक बनाने के लिए सभी चीजों पर ध्यान देना होगा।

6) केक को फ्रॉस्ट करने का सही समय होता है। केक को स्पंजी बनाने के लिए केक को फ्रॉस्टिंग और स्लाइस करने से पहले पूरी तरह से सेट करें और ठंडा होने दें। इससे स्वाद अच्छा आता है। केक को ठंडा होने के लिए पर्याप्त समय दें।

Cooking Tricks: इन ट्रिक्स से तैयार करें रेस्तरां जैसा सॉफ्ट मलाई कोफ्ता, मिलेगी खूब तारीफ

[ad_2]

Source link