[ad_1]
Pravasi Bharatiya Divas 2023: हर साल 9 जनवरी का दिन भारत में प्रवासी भारतीय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। दरअसल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की थी और यहां आकर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। इसलिए गांधी जी के भारत आगमन की याद में 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के तौर पर चुना गया। प्रवासी दिवस पर उन भारतीयों को सम्मानित किया जाता है जाता है जिन्होंने अपने- अपने क्षेत्र में विदेश में विशेष उपलब्धि हासिल कर भारत का मान सम्मान बढ़ाया है।
वर्ष 2003 से प्रवासी दिवस मनाने की शुरुआत की गई लेकिन वर्ष 2015 में इसे संशोधित किया गया और हर दो वर्ष पर इसे मनाने का निर्णय लिया गया। इससे पहले 2021 में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया था। कोरोना के चलते यह वर्चुअल मोड में हुआ था। इसकी थीम ‘आत्मनिर्भर भारत में योगदान’ थी।
प्रवासी भारतीय दिवस की थीम इस बार ‘प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के लिए भरोसेमंद भागीदार” (Diaspora: Reliable Partners for India’s Progress in Amrit Kaal) रखी गई है।
प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का उद्देश्य
– प्रवासी भारतीय को देशवासियों के साथ बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना जिससे प्रवासी भारतीयों का एक नेटवर्क बन सके।
– भारतीय युवाओं को प्रवासी भारतीय से जोड़ना।
– निवेश के अवसर को बढ़ाना भी एक मुख्य उद्देश्य है।
– प्रवासी भारतीय समुदाय आसानी से लाभकारी गतिविधियों के लिए सरकार और देश के नागरिकों से जुड़ सकें।
प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर हर बार देश में सरकार की तरफ से एक बड़ा सम्मेलन होता है।
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन इस बार मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में 8 जनवरी से 10 जनवरी तक मनाया जा रहा है। पीएम मोदी 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मान समारोह भी 10 जनवरी को आयोजित होगा।
[ad_2]
Source link