Home Health किस विटामिन की कमी से मुंह में हो जाते हैं छाले? बार-बार इस समस्या से हैं परेशान, तो जान लें समाधान

किस विटामिन की कमी से मुंह में हो जाते हैं छाले? बार-बार इस समस्या से हैं परेशान, तो जान लें समाधान

0
किस विटामिन की कमी से मुंह में हो जाते हैं छाले? बार-बार इस समस्या से हैं परेशान, तो जान लें समाधान

[ad_1]

Last Updated:

Vitamin B12 and Mouth Ulcers: मुंह में छाले होना विटामिन B12 और विटामिन C की कमी का संकेत हो सकता है. अगर इन विटामिन्स की कमी को दूर कर लिया जाए, तो छालों की समस्या से निजात मिल सकती है.

किस विटामिन की कमी से मुंह में होते हैं छाले? कैसे पाएं इस समस्या से छुटकारा

विटामिन B12 और विटामिन C की कमी से छाले हो सकते हैं.

हाइलाइट्स

  • एक्सपर्ट की मानें तो विटामिन B12 की कमी से मुंह में छाले हो सकते हैं.
  • विटामिन C की कमी से मसूड़ों में सूजन और दांतों से खून आ सकता है.
  • आयरन और फोलिक एसिड की कमी से भी मुंह में छाले हो सकते हैं.

Mouth Ulcer Causes: अगर मुंह में छाले हो जाएं, तो खाना-पीना दुश्वार हो जाता है. सादा खाना खाने से भी मुंह में असहनीय जलन होने लगती है और लोगों के लिए ठंडा-गर्म खाना मुश्किल हो जाता है. कई बार तो छाले इतने ज्यादा हो जाते हैं कि लोग पानी पीने में भी परेशानी महसूस करने लगते हैं और बातचीत सही तरीके से नहीं कर पाते हैं. अगर आप भी बार-बार मुंह के छालों से परेशान हो जाते हैं, तो इसकी एक वजह कुछ विटामिन्स की कमी हो सकती है. खासतौर से अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो मुंह के छालों के पीछे शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया कि विटामिन B12, विटामिन C, आयरन और फोलिक एसिड की कमी के कारण मुंह में छाले हो सकते हैं. विटामिन B12 की कमी से शरीर में थकान, कमजोरी और स्किन प्रॉब्लम्स के साथ मुंह में बार-बार छाले होने लगते हैं. B12 की कमी से जीभ पर जलन, मुंह सूखना और भूख में कमी भी महसूस हो सकती है. इसके अलावा विटामिन C एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत करता है और घावों को जल्दी भरने में मदद करता है. इसकी कमी से मसूड़ों में सूजन, दांतों से खून आना और छाले की समस्या बढ़ सकती है. स्मोकिंग करने वाले लोगों में इसकी कमी ज्यादा होती है.

डॉक्टर ने बताया कि आयरन और फोलिक एसिड की कमी से मुंह में छाले हो सकते हैं. आयरन की कमी से शरीर में खून की कमी हो जाती है, जिससे होंठों पर पीलापन और मुंह में बार-बार छाले हो सकते हैं. फोलिक एसिड की कमी भी इन समस्याओं को बढ़ा सकती है, क्योंकि यह कोशिकाओं के निर्माण और मरम्मत के लिए जरूरी होता है. अगर किसी को बार-बार छाले हो रहे हैं, तो डाइट पर ध्यान देना जरूरी है. अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, दूध, दही, अंडा और साबुत अनाज शामिल करें. पानी की मात्रा बढ़ाएं और मसालेदार गर्म खाने से परहेज करें. डॉक्टर की सलाह लेकर विटामिन्स के सप्लीमेंट्स लिए जा सकते हैं.

एक्सपर्ट की मानें तो घरेलू उपाय करने के बाद भी छालों की समस्या बरकरार रहे, तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाना चाहिए. कई बार छाले गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं. इनकी जांच के बाद उस समस्या का पता लगाया जा सकता है और वक्त रहते सही ट्रीटमेंट दिया जा सकता है.

homelifestyle

किस विटामिन की कमी से मुंह में होते हैं छाले? कैसे पाएं इस समस्या से छुटकारा

[ad_2]

Source link