[ad_1]
Last Updated:
सड़क पर मिलने वाले हर जंक फूड में कच्चे अंडे से बनी मेयोनीज का खूब इस्तेमाल होता है. लेकिन यह बीमारी का घर बन रही है. इसे हाई रिस्क फूड कहा जाने लगा है. इससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है. बाजार में बिकने वाली मेयोनी…और पढ़ें
जिन लोगों को अपच की दिक्कत है या वजन ज्यादा है उन्हें मेयोनीज नहीं खानी चाहिए (Image-Canva)
Raw Egg Mayonnaise Ban in Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में कच्चे अंडे से बनी मेयोनीज की मैन्युफैक्चरिंग, प्रोसेसिंग, वितरण और ब्रिकी पर 1 साल के लिए बैन लगा दिया है. इस प्रतिबंध के पीछे की वजह है फूड पॉइजनिंग का खतरा. दरअसल अंडे से बनी मेयोनीज मोमोज, पास्ता, बर्गर, सैंडविच जैसे कई फास्ट फूड में इस्तेमाल होती है. इसे अंडे की जर्दी, वेजिटेबल ऑयल, सिरका और कई मसालों को मिक्स करके बनाया जाता है. कच्चा अंडा होने की वजह से इसमें साल्मोनेला बैक्टीरिया हो सकता है जो उल्टी, पेट में दर्द या बुखार का कारण बन सकता है.
कच्चे अंडे से बनी मेयोनीज बन सकती है जहर
बाजार में बिकने वाली एग मेयोनीज सुरक्षित नहीं है. डायटीशियन ममता गुप्ता के अनुसार कच्चे अंडे की शेल्फ लाइफ बहुत कम होती है. इसमें बैक्टीरिया ना पनपे, इसके लिए इसे हमेशा फ्रिज में रखने की जरूरत होती है. अगर इसे कुछ घंटों के लिए रूम टेंपरेचर पर छोड़ दिया जाए तो इसमें साल्मोनेला बैक्टीरिया पनप सकता है जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. अगर ऐसा होता है तो व्यक्ति डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकता है, उल्टी, चक्कर आना, दस्त जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. अगर इस बीमारी का समय रहते इलाज ना हो तो स्थिति खतरनाक हो सकती है.
3 से 4 दिन ही खा सकते हैं एग मेयोनीज
2022 में इंटरनेशनल जनरल ऑफ गैस्ट्रोनोमी एंड फूड साइंस में छपी रिसर्च के अनुसार बाजार में बिकने वाली मेयोनीज से बेहतर है कि घर पर एग मेयोनीज बनाई जाए. इसके बनाते ही तुरंत इसे फ्रीज में रख देना चाहिए. इसे 3 से 4 दिन तक खाना सुरक्षित रहता है.
यह बीमारी का घर है
मेयोनीज ना केवल फूड पॉइजनिंग करती है बल्कि कई तरह की बीमारियों को भी जन्म देती है. इसमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है जिससे वजन बढ़ता है. फैट होने की वजह से यह हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह बनती है जिससे दिल से जुड़ी बीमारी हो सकती है. इसमें सोडियम होने की वजह से ब्लड प्रेशर हाई रह सकता है. इसके अलावा इसमें चीनी और कार्बोहाइड्रेट होता है जिससे डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है.
बिना अंडे के हेल्दी मेयोनीज बनाएं
अगर आप एगलेस मेयोनीज बनाना चाहते हैं तो इसे घर पर हेल्दी तरीके से बनाएं. इसके लिए फ्रेश क्रीम, तेल, सिरका या नींबू का रस, चीनी और नमक की जरूरत है. एक मिक्सी के जार में ठंडी जमी क्रीम को डालें. उसमें चीनी, तेल, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. जब यह गाढ़ी हो जाए तो इसमें सिरका या नींबू का रस डालें. मेयोनीज बनकर तैयार है.
[ad_2]
Source link