[ad_1]
Last Updated:
वैक्सिंग कराना बेहद आम है. हर सैलून में लड़का हो या लड़की वैक्सिंग जरूर कराते हैं. यह हाइजीन के लिए भी जरूरी है. लेकिन क्या गर्मी के मौसम में वैक्सिंग कराना सुरक्षित होता है. इसे कराने से पहले किन बातों का ध्या…और पढ़ें
गर्मी में चॉकलेट वैक्स करानी चाहिए (Image-Canva)
Waxing in the summer: बढ़ते तापमान के चलते गर्मी में पसीना खूब निकलता है. ऐसे में अगर हाथ-पैरों पर बाल हों तो इरिटेशन बढ़ जाती है. वैसे भी स्मूथ और बिना बालों की स्किन ज्यादा अच्छी और साफ लगती है. इसलिए सर्दी की तरह लोग गर्मी में भी वैक्सिंग कराना पसंद करते हैं. यह पर्सनल हाइजीन के लिए भी जरूरी है. लेकिन गर्मी में वैक्सिंग कराने से पहले और बाद में कुछ खास बातों पर गौर करना जरूरी है.
स्क्रब पहले करें
ब्यूटी एक्सपर्ट सबरीना खान कहती हैं कि वैक्सिंग के लिए सर्दी का मौसम अच्छा माना जाता है क्योंकि इस दौरान बाल आसानी से निकल जाते हैं और इंफेक्शन के चांस भी कम होते हैं लेकिन गर्मी में इसे कराने से पहले एक्सफोलिएशन यानी स्क्रब करना जरूरी है. वैक्सिंग कराने से 1 या 2 दिन पहले डेड स्किन को रिमूव कर देना चाहिए जिससे वैक्सिंग के बाद स्किन स्मूथ और ब्राइट नजर आती है. दरअसल गर्मी में पसीना बहुत आता है और टैनिंग भी होती है इसलिए डेड स्किन सेल्स हटाने जरूरी हैं.
गुनगुने पानी से नहाएं
वैक्सिंग कराने से पहले गुनगुने पानी से नहाना जरूरी है. ध्यान रहे कि पानी ज्यादा गर्म ना हो. इससे स्किन के पोर्स खुल जाते हैं और वैक्सिंग कराने के दौरान दर्द कम होता है. इसके अलावा इसे कराने से पहले हाथ-पैरों पर तेल या मॉइश्चराइजर ना लगाएं. पसीना ज्यादा आ रहा हो, तब भी वैक्सिंग नहीं करवाएं. वैक्सिंग के दौरान बॉडी ड्राई होनी चाहिए.
धूप में ना निकलें
गर्मी में धूप में निकलने की वजह से बॉडी पर टैनिंग हो जाती है इसलिए इस मौसम में चॉकलेट वैक्स का इस्तेमाल ठीक रहता है. इससे टैनिंग हट जाती है. वहीं वैक्सिंग कराने के बाद कम से कम 1 दिन तक धूप में जाने से बचना चाहिए. इससे स्किन इरिटेट होकर लाल हो सकती है. इस वजह से रैशेज भी पड़ सकते हैं. वैक्सिंग के बाद किसी तरह की क्रीम या शेविंग से बचना चाहिए.
पानी पीना जरूरी
गर्मी में पसीना निकलने से बॉडी डिहाइड्रेशन का शिकार होने लगती है. अगर शरीर में पानी की कमी हो तो वैक्सिंग से बचना चाहिए. इस मौसम में हाइड्रेशन जरूरी है इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें. इससे स्किन भी हाइड्रेटेड रहेगी और हेल्दी बनेगी. ऐसा होने से वैक्सिंग के दौरान दर्द कम होगा. वहीं अगर बॉडी डिहाइड्रेट है तो स्किन सेंसिटिव हो जाती है. वहीं इस समय स्किन पर ऐसे प्रोडक्ट लगाने चाहिए जिससे स्किन में नमी बरकरार रहे.
[ad_2]
Source link