[ad_1]
Last Updated:
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 हिंदुओं के नरसंहार के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव बढ़ा. भारत ने दोषियों को मिटाने की कसम खाई और सेनाओं को खुली छूट दी. अमेरिका ने शांति की अपील की.

India-Pakistan Tension: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पर 26 हिंदुओं के नरसंहार के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बन गए हैं. भारत ने इस हमले के दोषियों और साजिशकर्ताओं को हर हाल में मिट्टी में मिलाने की बात कही है. उसने इस हमले का जवाब देने के लिए अपनी सेनाओं को खुली छूट दे दी है. उधर, पाकिस्तान दुनिया के सामने रो-रो कर कह रहा है कि भारत उस पर हमले की तैयारी कर रहा है. इस बीच इस पूरे खेल में एक नए प्लेयर की एंट्री हो गई है. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बीती रात में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बात कर जंग नहीं करने की अपील की.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
[ad_2]
Source link