Home Sports IPL 2025: MI vs GT मैच के बाद बदल जाएगा प्लेऑफ का समीकरण, जीत से इस टीम को होगा अधिक फायदा

IPL 2025: MI vs GT मैच के बाद बदल जाएगा प्लेऑफ का समीकरण, जीत से इस टीम को होगा अधिक फायदा

0
IPL 2025: MI vs GT मैच के बाद बदल जाएगा प्लेऑफ का समीकरण, जीत से इस टीम को होगा अधिक फायदा

[ad_1]

IPL 2025: मंगलवार 6 मई को इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होगा. ऐसे में हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम को घरेलू परिस्थितियों का काफी फायदा मिलने वाला है. हालांकि पिछला मैच जीतकर आ रही गुजरात के भी हौसले बुलंद होंगे. जीतने वाली टीम को अंक तालिका में फायदा पहुंचेगा. 

पिछली बार GT के हाथ लगी जीत 

मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस इससे पहले आईपीएल 2025 में एक बार टकरा चुकी है. 29 मार्च को अहमदाबाद में ये मुकाबला खेला गया था. जहां गुजरात ने मुंबई को 36 रनों से करारी शिकस्त दी थी.

पहले खेलकर GT ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया था. साईं सुदर्शन ने सबसे अधिक 63 रनों की पारी खेली थी. जवाब में MI निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी. सूर्यकुमार यादव 28 बॉल पर 48 रन जड़ने में कामयाब रहे.

ये भी पढ़ें: IPL 2025: ‘मैं अभी भी वैसा ही हूं’, क्या विराट कोहली ने अमित मिश्रा और युवराज सिंह को दिया ये जवाब?

हेड टू हेड में ये टीम है आगे

आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की कुल 6 बार टक्कर हुई है. जिसमें से गुजरात 4 दफा मुंबई को पराजित करने में कामयाब रही है. दूसरी तरफ MI की टीम दो ही बार जीत दर्ज करने में कामयाब रही है.

इस लिहाज से देखा जाएगा तो मुंबई इंडियंस की तुलना में गुजरात टाइटंस का पलड़ा अधिक भारी है. हालांकि पांच बार की चैंपियन टीम पिछले 6 मैच जीतकर आ रही है. ऐसे में शुभमन गिल की टीम के लिए उन्हें हराना आसान काम नहीं होगा.

प्लेऑफ का ऐसा है समीकरण

अंक तालिका पर नजर डालें तो मुंबई इंडियंस 11 मैचों में 7 जीत व 4 हार समेत कुल 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें कम से एक और मैच में जीत दर्ज करनी होगी. दूसरी ओर गुजरात टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में मुंबई के बाद चौथे नंबर पर है. उनके 10 मैचों में 7 जीत व तीन हार के बाद 14 अंक हैं. 

 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: केवल एक ही मैच के हीरो रहे ये 3 बल्लेबाज, आईपीएल 2025 में अपनी टीम को कर रहे हैं निराश



[ad_2]

Source link